शुक्रवार, 22 अक्तूबर 2010

क्यों मिलता है तुलसी पूजा से धन?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य बताया गया है। प्रतिदिन तुलसी की पूजा करना और पौधे में जल अर्पित करना प्राचीनकालीन परंपरा है।

तुलसी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, धन की कोई कमी नहीं होती। इसके पीछे धार्मिक कारण है। तुलसी में हमारे सभी पापों का नाश करने की शक्ति होती है, इसकी पूजा से आत्म शांति प्राप्त होती है। तुलसी को लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। विधि-विधान से इसकी पूजा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इनकी कृपा स्वरूप हमारे घर पर कभी धन की कमी नहीं होती।
तुलसी पूजा की विधि
तुलसी पूजा के लिए घी दीपक, धूप, सिंदूर, चंदन, नैवद्य और पुष्प अर्पित किए जाते हैं।
तुलसी के आठ नाम
धर्मशास्त्रों के अनुसार तुलसी के आठ नाम बताए गए हैं- वृंदा, वृंदावनि, विश्व पूजिता, विश्व पावनी, पुष्पसारा, नन्दिनी, तुलसी और कृष्ण जीवनी।
तुलसी एक औषधि भी
ऐसा माना जाता है कि तुलसी पूजा से हमारे घर पर दैवीय कृपा बनी रहती है। तुलसी एक औषधि भी है। जिस घर में तुलसी होती है वहां बीमारियां फैलाने वाले कई कीटाणु स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं। तुलसी घर के सदस्यों की बीमारियों से रक्षा करती है और इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर के कई रोग दूर होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें