शुक्रवार, 12 नवंबर 2010

ऐसे मिलेगी स्वस्थ और सुन्दर संतान

यदि आपकी शादी को लम्बा समय बीत गया है? लेकिन अब तक आप माता- पिता बनने का सुख नहीं उठा पाएं है। अब तो रिश्तेदार भी आपको ताने मारने लगे हैं तो इस परेशानी से निजात पाने के सबसे आसान उपाय तंत्र में हैं।यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में शीघ्र ही एक स्वस्थ और सुन्दर बच्चे की किलकारियां गुंजे तो नीचे लिखे इन टोटकों को जरुर अपनाए।
- शुक्रवार के दिन बने तो शुक्रवार के दिन चने के आटे की दो रोटियां बनाकर उस पर सुखी सब्जी रखकर किसी गरीब को खिलाएं।
- इस क्रिया को सात बार करें तो स्वस्थ संतान की प्राप्ति होगी।
- सोमवार के दिन गर्भवती स्त्री देशी कपूर का एक टूकड़ा लें। उसमें से आधा काटकर जला दें। आधा शिवजी के मंदिर में डाल दें तो भी स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है।
- गौ शाला में दान करने से संतान की स्वस्थ और सुन्दर संतान प्राप्त होगी।
- शुक्रवार को आटे में पनीर डालक र गाय को खिलाने से स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है।
- दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरकर नियमित रूप से उस दूध से नर्मदेश्वर का अभिषेक करें और बाद में अभिषेक के दूध को पूरी आस्था के साथ ग्रहण

करें। शीघ्र ही सुन्दर और स्वस्थ संतान की प्राप्ति होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें