गुरुवार, 28 अक्तूबर 2010

रंगोली क्यों बनाई जाती है?

प्राचीन काल से ही घर के बाहर रंगोली बनाने की प्रथा चली आ रही है। इसके प्रथा के पीछे कई कारण धार्मिक कारण हैं। ऐसी मान्यता है कि देवी-देवताओं के स्वागत लिए रंगोली बनाई जाती है।

रंगोली अर्थात विभिन्न रंगों द्वारा उकेरी गई आकृति। घरों के बाहर हर मांगलिक कार्य पर विभिन्न रंगों से सुंदर आकृतियां बनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दीपावली के समय देवी महालक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और जिस घर के बाहर उनके स्वागत के लिए सुंदर रंगोली बनी होती है वे वहां अवश्य ही जाती हैं।
साथ ही रंगोली बनाने से हमारे घर के आसपास सक्रिय नकारात्मक ऊर्जा अपना प्रभाव नहीं दिखा पाती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। विभिन्न रंगों के संयोग से हमारे घरों की सुंदरता भी बढ़ती है और ऐसे घरों पर सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें