रविवार, 27 फ़रवरी 2011

संतान सुख के बारे में भी बताते हैं सपनें

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। हर पति-पत्नी की इच्छा होती है कि उनके यहां भी एक सुंदर सा बच्चा अठखेलियां करें। उनकी यह इच्छा पूरी होनी वाली है इसकी सूचना सपनें भी दे देते हैं। धन लाभ-हानि, मृत्यु तथा विवाह के अलावा सपने संतान सुख के बारे में भी बताते हैं। ऐसे ही कुछ सपनों की जानकारी नीचे दी जा रही है-
1- यदि कोई विवाहित स्त्री स्वप्न में छोटे बच्चे की स्वेटर आदि बुनती है तो उसे शीघ्र ही संतान सुख मिलता है।
2- स्वप्न में यदि किसी को सुंदर व नवजात शिशु दिखाई दे तो उसे भी सुंदर संतान का सुख प्राप्त होता है।
3- यदि किसी को सपने में हरे-भरे खेत दिखे तो उसे संतान की प्राप्ति होती है।
4- सपने में यदि अनार दिखाई दे तो संतान के साध धन लाभ भी होता है।
5- जो व्यक्ति सपने में सफेद महल, सफेद तोरण या सफेद छत देखता है तो उसे धन व संतान की प्राप्ति होती है।
6- यदि सपने में किसी को अपने नाखून बढ़े हुए दिखाई दें तो उसे धन-सम्पत्ति व संतान सुख मिलता है।
7- यदि नि:संतान व्यक्ति सपने में दर्पण में अपना मुख देखता है तो उसे संतान प्राप्ति होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें