शनिवार, 11 जून 2011

इस समय खाना खाने के हैं अनेक फायदे क्योंकि...

भोजन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसीलिए कहते हैं स्वस्थ्य रहने के लिए सही समय पर भोजन करना बहुत जरूरी है। सभी स्वस्थ्य और निरोगी रहे इसीलिए हमारे धर्म शास्त्रों में भी खाने से संबंधित कई नियम बनाए गए हैं ऐसा है सूर्य अस्त से पूर्व भोजन का। इस नियम का सबसे अधिक पालन जैन धर्म के लोग करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वाकई में सूर्यास्त से पूर्व भोजन के अनेक फायदे हैं। दरअसल यह नियम व्यक्ति के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सूर्यास्त के पहले भोजन करने से न केवल पाचन तंत्र ठीक रहता है बल्कि हम कई तरह की बीमारियों से भी बच जाते हैं। कई तरह के बैक्टिरिया और अन्य जीव हमारे भोजन के साथ शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते।
इस नियम के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि सूर्यास्त के बाद मौसम में नमी बढ़ जाती है और इस नमी के कारण कई तरह के सूक्ष्म जीव और बैक्टिरिया उत्पन्न हो जाते है। सूर्य की रोशनी में ये गरमी के कारण पनप नहीं पाते हैं और सूर्यास्त के साथ ही जैसे ही नमी बढ़ती है ये जीव सक्रिय हो जाते हैं। साथ ही सही समय पर खाना-खाने से पानी अधिक पीने में आता है जिससे भोजन तो जल्दी पच ही जाता है। साथ ही अन्य कई बीमारियों से भी बचाव होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें