शनिवार, 27 नवंबर 2010

क्या आपको जानवर पसंद हैं?

जंगल में घूमता शेर हो, घर में आकर दूध पीती बिल्ली हो, पेड़ों पर कूदते बंदर हों या घर की मुंडेर पर बैठी चिड़िया हो, सारे जानवर हमें अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दोस्तो आपको जानवर कितने पसंद हैं? अच्छा, अच्छा मत बताइए। हम खुद ही जान जाएंगे। बस आप इस पिटारे में दिए गए सवालों के जवाब बता दीजिए।

1.लकी की दादी ने उसके सातवें जन्मदिन पर उसे दो गोल्डफिश उपहार में दीं। लकी बहुत खुश हुआ और उसने उन्हें अपने एक्वेरियम में डाल दिया। साथ ही उसने उस एक्वेरियम में पानी के अंदर उगने वाला एक पौधा भी डाल दिया। क्या आप बता सकते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया?
क. ये पौधे गोल्डफिश को सांस लेने में मदद करेंगे।
ख. ये पौधे गोल्डफिश का भोजन हैं।
ग. ये पौधे एक्वेरियम को सुंदरता प्रदान करेंगे।
2.शाम के नाश्ते का समय हो चुका है और रौमित अपने प्यारे कछुए के खाने के लिए कुछ लेने बाहर आया है। उसे क्या ले जाना चाहिए?
क.पालक और पत्तेदार सलाद
ख.कच्चा हैमबर्गर
ग.ऊपर लिखी सारी चीज़ें।
3.घर के आंगन में खेलते हुए आपकी बहन को आपके लिए एक नया पालतू जानवर मिला है। यह जानवर मेंढक है या टोड, आप कैसे पहचानेंगे।
क.मेंढक टर्राता है, जबकि टोड नहीं।
ख.मेंढकों की त्वचा नरम और गीली होती है, जबकि टोड की त्वचा सूखी और खुरदुरी होती है।
ग. इन दोनों में कोई अंतर नहीं होता।
4. रात के दो बजे वंश की नींद खुली। वह पानी पीने के लिए रसोई की ओर जा रहा था, तो उसने देखा कि एक्वेरियम की सारी मछलियां उसे घूर रही हैं। ऐसा क्यों?
क.मछलियों की पलकें नहीं होतीं, जिन्हें बंद कर वो सो सकें।
ख.मछलियां कभी नहीं सोतीं।
ग.वंश की आहट से मछलियां डर गईं और उठ गईं।
5. आपने देखा होगा कि बिल्ली के चेहर पर बाल होते हैं। शायद आप इन्हें उसकी दाढ़ी या मूंछ कहते होंगे। ये बाल बिल्ली को चीज़ें महसूस करने में सहायक होते हैं। नीचे लिखी बातों में क्या सही है, बताइए।
क.ये बाल बिल्ली को अंधेरे में चलने में सहायता करते हैं।
ख. ये बाल बताते हैं कि मौसम गर्म है या ठंडा?
ग. ये बाल बिल्ली को छोटी जगहों में फिट रखने में सहायक होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें