रविवार, 23 जनवरी 2011

दान देने से बुरा फल भी मिल सकता है...

यदि आप सोच रहे है कि दान देने से आपका बुरा समय खत्म हो जाएगा, आपके सितारे आपका साथ देने लगेंगे तो दान देने से पहले जान लें कि, आपको कौन सी वस्तु का दान शुभ फल देगा और किस वस्तु के दान देने से आपको नुकसान होगा।

सूर्य- जिस कुंडली में सूर्य मेष राशि मे स्थित होता है उस व्यक्ति को लाल रंग की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए।
चंद्रमा- यदि आपकी जन्मकुण्डली में चन्द्र वृष राशि में हो तो पानी का दान नही करना चाहिए।
मंगल- अगर जन्मकुण्डली में मंगल मकर राशि में हो तो उस व्यक्ति को भूमि, संपत्ति या तांबे की वस्तुओं का दान नहीं देना चाहिए।
बुध- जन्मकुंडली में यदि बुध कन्या राशि में हो तो आपको हरे वस्त्र या हरी वस्तुओं का दान नहीं देना चाहिए।
बृहस्पति- यदि आपकी जन्मकुण्डली में गुरु कर्क राशि में है तो आपको पीले वस्त्र, पीली वस्तुएं और धार्मिक कार्यों में दान नही देना चाहिए।
शुक्र- जिसकी जन्मकुण्डली में शुक्रग्रह मीन राशि में स्थित हो उन्हे एश्वर्य पूर्ण वस्तुएं, मनोरंजक एवं सौंदर्य से सम्बंधित वस्तुएं किसी को दान या गिफ्ट नहीं करनी चाहिए।
शनि- यदि शनि देव की स्थिति जन्मकुण्डली में उच्च हो यानी तुला राशि में शनि हो तो, उसे व्यर्थ परिश्रम और भ्रमण नहीं करना चाहिए। और लोहा, वाहन आदि का दान नहीं देना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें