गुरुवार, 21 जुलाई 2011

जब भी मंदिर जाएं, सबसे पहले यहां झुकाना चाहिए सिर

मंदिर एक ऐसा स्थान जहां हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जहां जाने वाले व्यक्ति को अद्भुत मानसिक शांति की अनुभूति होती है। सुख में भगवान को याद करे ना करें लेकिन दुख में सभी भगवान को जरूर याद करते हैं। भगवान को मनाने के लिए देवस्थानों और मंदिरों में प्रार्थना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार मंदिरों के संबंध में कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं।
मंदिरों में जाने से पूर्व ध्यान रखें कि सबसे पहले किसे प्रणाम करना चाहिए? सभी मंदिरों के मुख्य द्वार पर श्रीगणेश की प्रतिमा या कोई प्रतीक चिन्ह अवश्य ही रहता है, सबसे पहले इन्हीं श्रीगणेशजी को प्रणाम करना चाहिए। श्रीगणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। वेद-पुराण के अनुसार इस संबंध में कई कथाएं प्रचलित हैं। शिवजी ने गणेशजी को प्रथम पूज्य होने का वरदान दिया है।
इसी वजह से कोई मांगलिक कर्म, पूजन आदि में सबसे पहले गणेशजी की आराधना ही की जाती है। किसी भी भगवान के मंदिर में जाए सबसे पहले भगवान गणपति का ही स्मरण करना चाहिए। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है और सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें