मंगलवार, 28 जून 2011

खाने के पहले रोटी का एक टूकड़ा अलग क्यों निकालना चाहिए?

हमारे यहां भोजन से पहले भोजन मंत्र बोलने के बाद आचमन किया जाता है। उसके बाद हमारे शास्त्रों के अनुसार अपने भोजन से ग्रास के रूप में अलग किया जाता है। इस निवाले को गाय को ही खिलाया जाता है। पहले निवाले को गौ-ग्रास कहा जाता है।
दरअसल माना जाता है की पहला निवाला अलग निकालकर गाय को देने से पितृदोष कम होता है साथ ही इसे गौसेवा को धर्म के साथ ही जोड़ा गया है। गौसेवा भी धर्म का ही अंग है। गाय को हमारी माता बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय में हमारे सभी देवी-देवता निवास करते हैं।
इसी वजह से मात्र गाय की सेवा से ही भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के साथ ही गौमाता की भी पूजा की जाती है। भागवत में श्रीकृष्ण ने भी इंद्र पूजा बंद करवाकर गौमाता की पूजा प्रारंभ करवाई है। इसी बात से स्पष्ट होता है कि गाय की सेवा कितना पुण्य का अर्जित करवाती है। साथ ही पहली ज्योतिषीय मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें