सोमवार, 11 जनवरी 2010

दैनिक राशिफल

मेष
स्व-विवेक से निर्णय लेकर कार्य करें तो सफलता मिल सकती है। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम से दूर रहें।
वृष
कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता बनेगी। दूसरों के कारण कष्ट हो सकता है। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
मिथुन
कार्य-व्यवसाय में इच्छित स्थिति, लाभ होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की उन्नति-प्रगति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में संभव।
कर्क
सावधानी से अनिष्ट दूर होंगे। कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपसी विचार-विमर्श, सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। निवेश के अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें।
सिंह
नौकरी में नवीन पद की प्राप्ति की संभावना है। योग्यता, अनुभवों से कार्य करना होगा। तात्कालिक समस्याओं के समाधान के योग हैं। वाणी पर संयम रखें।
कन्या
मतभेद, विवादों को टालने का प्रयास करें। अनावश्यक कामकाज में ध्यान बँटेगा। व्यापारिक जवाबदारी, लेन-देन सीमित रखें। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
तुला
क्रोध, आवेश पर नियंत्रण रखें। पहले किए गए अच्छे कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएँगे। व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।
वृश्चिक
उलझनों के बावजूद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा। यश, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। पक्षपात न करें।
धनु
प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अधिकारी, कर्मचारियों के मध्य आपका महत्व बढ़ेगा। आवास की समस्या हल होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर
पराक्रम में वृद्धि से परिवार एवं समाज दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण हो सकेंगे। उत्तेजना पर संयम रखें। पूर्व नियोजित काम समय पर होंगे। संतान की तरक्की होगी।
कुंभ
प्रतिष्ठित व्यक्ति से संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य सरलता से बनेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव आएँगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। आलस्य से बचें।
मीन
बोलचाल, स्वभाव में क्रोध, चिड़चिड़ाहट रहेगी। व्यापारिक जवाबदारी, प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामले उलझेंगे। दांपत्य जीवन सुखद।

1 टिप्पणी: