गुरुवार, 1 अप्रैल 2010

लतीफ़े

अध्यापक (राजू से)- आज का पेपर आसान था या मुश्किल...
राजू (अध्यापक से) पढ़ने में तो आसान था, पर करने में मुश्किल।

संता (बंता से)- किस से बात कर रहे हो।
बंता (संता से)- बीवी से..
संता- इतने..प्यार से?
बंता- तेरी है।

पति (पत्नी से)- विद्वानों ने कहा है कि मूर्खो की बीवी बहुत सुंदर होती है।
पत्नी (पति से)- आपके पास तो हमारी तारीफ करने के सिवा कोई काम ही नही है।

बांके लाल (जूस वाले से)- जल्दी से 1 गिलास जूस दो लड़ाई होने वाली है..
पीने के बाद..
1 गिलास जूस और दो लड़ाई होने वाली है।
जूस वाला- लड़ाई कब होगी..
बांके- जब तू जूस के पैसे मांगेगा।


डॉक्टर मरीज के पीछे भाग रहा था।
एक आदमी ने पूछा क्या हुआ?
डॉक्टर- 4 बार ऐसा ही हुआ है ये आदमी ब्रेन का ऑपरेशन करवाने आता है और बाल कटवाकर भाग जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें