शुक्रवार, 13 अगस्त 2010

सांप काट ले तो यह भी करें

सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही अधिकांश लोगों के पसीने छुट जाते हैं। सांप वैसे तो डरपोक जीव होता है परंतु जब उसे ऐसा अहसास होता है कि उसके प्राण खतरे में है तो वह अपने जहरीले दांतों से किसी को डंस लेता है। सांप सापने आते ही हड़बड़ाहट में हम ऐसी कोई गलती कर बैठते हैं जिससे सांप डंस लेता है।

सांप के डंसने पर डॉक्टरी इलाज तो बहुत जरूरी है ही साथ में मंत्र शक्ति का प्रयोग किया जाए तो व्यक्ति बहुत जल्द स्वस्थ हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सांप के डंसने के सभी प्रारंभिक उपाय करने के बाद निम्न मंत्रों से उपचार करें:
- मंत्र: खं ख:। इति द्व्यक्षरो मंत्र:।
जब कोई सांप के काटने का समाचार दे तब एक गिलास पानी को मंत्र से 108 बार अभिमंत्रित करके समाचार देने वाले व्यक्ति को देकर कहे कि- जाकर इस पानी को सर्पदष्ट को पिला दो। इस पानी को पीने से सर्पविष उतर जाता है।
यदि आपके घर में सांप घुस आया है तो ऐसे में इस मंत्र से उसे भगाया जा सकता है-
मंत्र: ऊँ प्ल: सर्वकुलाय स्वाहा अशेषकुलसर्पकुलाय स्वाहा। इति मंत्र:।
इस मंत्र से सात बार मिट्टी को अभिमंत्रित करके घर में डाल दे तो सांप भाग जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें