शुक्रवार, 28 जनवरी 2011

शुभ है शनि का रत्न पहनना?

शनि को न्याय का देव माना गया है। सभी राशि वालों पर शनि देव काशुभ और अशुभ प्रभाव रहता है। वैसे तो शनि के शुभ और अशुभ प्रभावों के लिए कई प्रयोग और उपाय किए जाते है लेकिन क्या आप जानते है कि शनि का रत्न (नीलम) पहनने से किस राशि वाले को क्या फल मिलेगा? अगर नही तो जानिए...
मेष- मेष राशि वालों के लिए शनि का रत्न लाभदायक हो सकता है। शनि की महादशा में रत्न पहनने से लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।


वृष- इस राशि के लोग शनि रत्न नीलम के साथ हीरा भी पहने तो हर तरफ से सफलता आपके कदम चूमेगी। बिजनेस और नौकरी में आपको लाभ होगा।
मिथुन- नीलम रत्न शनि की दशा में पहनने से मिथुन राशि वालों के धन और भाग्य में वृद्धि होगी।
कर्क- कर्क राशि वालों को शनि का रत्न नही पहनना चाहिए इनके लिए शनि का रत्न अशुभ फल देने वाला रहेगा।
सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य शनि का शत्रु ग्रह है इसलिए सिंह राशि के जातक नीलम नही पहनें।
कन्या- नीलम रत्न कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की हानी करने वाला रहेगा, पेट रोग होने की संभावना रहेगी।
तुला- तुला राशि वालों के लिए शनि राजयोग कारक है। नीलम रत्न पद, प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य में वृद्धि करेगा।
वृश्चिक- शनि का रत्न इस राशि वालों के धन में तो वृद्धि नही करेगा लेकिन भूमि, मकान, वाहन आदि में वृद्धि करेगा।
धनु- इस राशि के लोगों के लिए नीलम पहनना शुभ नही रहेगा। इससे शत्रु बढ़ेंगे।
मकर- इस राशि का स्वामी शनि है इसलिए मकर राशि वालों के लिए नीलम रत्न धारण करना अत्यंत शुभ होगा। इससे इनके स्वास्थ्य, धन, आयु, विद्या में वृद्धि होगी।
कुंभ- शनि की राशि होने के कारण इस राशि के लोगों के लिए नीलम बहुत फायदेमंद रहेगा। धन में वृद्धि करेगा। व्यय को कम करेगा।
मीन- मीन राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं धारण करना चाहिए। धन लाभ में कठिनाइयां उत्पन्न करेगा। इस राशि वालों को नीलम से स्वास्थ्य में हानि हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें