शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

मृत व्यक्ति के बिस्तर क्यों ना रखें?

भारत मान्यताओं और परंपराओं का देश है। हमारी कोई भी परंपरा अंधविश्वास नहीं है। हमारे यहां हर परंपरा के पीछे कुछ तथ्य या वैज्ञानिक आधार है। किसी परिवार के सदस्या या संबंधी के मौत हो जाने पर भी हमारे यहां अनेक परंपराओं का पालन किया जाता है। मृत्यु एक अटल सत्य है। जिसने जन्म लिया है उसे मृत्यु अवश्य प्राप्त होगी। हिंदू धर्म में मृत्यु के संबंध में कई महत्वपूर्ण नियम बनाए गए हैं। ऐसा ही एक नियम है मृत व्यक्ति के बिस्तर घर में ना रखने का।
इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि मृत व्यक्ति के शरीर में जो सुक्ष्मजीव होते हैं वे उसके बिस्तर पर भी होते हैं। हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार किसी घर में मौत होती है तो उस घर में बारह दिन का सुतक रहता है और बारह दिन तक घर में पूजा-पाठ भी नहीं किया जाता है उसके बाद सुतक निकाला जाता है और उसके बिस्तर भी दान कर दिए जाते हैं उस व्यक्ति के बिस्तर जिस पर उसकी मृत्यु होती है। घर में नहीं रखे जाते हैं क्योंकि मृत व्यक्ति के बिस्तर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें