शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

तो आप भी हो जाएंगे मालामाल

वर्तमान समय में अधिकांश लोग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यदि जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं है तो आए दिन नई समस्याएं आती रहती हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कमाते तो बहुत हैं लेकिन पैसा उनके पास टिकता नहीं है और वे कभी पैसों की समस्याओं से निकल ही नहीं पाते। अगर आपके साथ भी यही परेशानी है तो नीचे लिखे टोटके करने से पैसों की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी साथ ही आपकी जीवन भी खुशहाल होगा।
- एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।
- सफेद पलाश के फूल, चांदी की गणेश प्रतिमा व चांदी में मड़ा हुए एकाक्षी नारियल को अभिमंत्रित कर तिजोरी में रखें।
- घर के मुख्य दरवाजे पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं और बासमती चावल की ढेरी पर एक सुपारी में कलावा बांध कर रख दें। धीरे-धीरे धन की समस्या समाप्त हो जाएगी।
- सुबह शुभ मुहूर्त में एकाक्षी नारियल का कामिया सिन्दूर कुमकुम व चावल से पूजन करें। धन लाभ होने लगेगा।
- बिल्ली की आंवल, सियार सिंगी, हथ्था जोड़ी और कामाख्या का वस्त्र इन तीनों को एक साथ सिंदूर में रखें। उपरोक्त सामग्री में से किसी को भी तिजोरी में रखने से पहले किसी विशेष मुर्हूत में नीचे लिखे मंत्र से अभिमंत्रित करें-
ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें