गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

क्यों होते हैं लड़कियों के लंबे बाल!

घने काले लम्बे बाल किसी भी लड़की के सौन्दर्य में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन वर्तमान में बालों को कटवाने का चलन तेजी से बढ़ा है।
अपने घर के बुजुर्गो को आपने कहते सुना होगा कि लड़कियों के तो लम्बे बाल ही अच्छे रहते हैं दरअसल भारतीय परंपरा के अनुसार स्त्री को लम्बे बाल रखना अनिवार्य माना गया है क्योंकि हमारी संस्कृति में बालों को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही लम्बे बालों वाली स्त्री को देवी रूप माना जाता है।
लम्बे बाल रखने पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है वह यह कि महिलाओं का सिर पुरूषों की तुलना में अधिक कोमल होता है। जिस स्थान पर चोंटी रखने की परंपरा है, वहा पर सिर के बीचों-बीच सुषुम्ना नाड़ी का स्थान होता है।
शरीर विज्ञान यह सिद्ध कर चुका है कि सुषुम्रा नाड़ी इंसान के हर तरह के विकास में बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चोटी सुषुम्रा नाड़ी को हानिकारक प्रभावों से तो बचाती ही है, साथ में ब्रह्माण्ड से आने वाले सकारात्मक तथा आध्यात्मिक विचारों को केच यानि कि ग्रहण भी करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें