शनिवार, 23 अप्रैल 2011

ऐसे रणबाँकुरे थे वीर कुँवर सिंह

वीर कुँवर सिंह का दुर्लभ चित्रघोड़े पर सवार कुँवर सिंह की प्रतिमा अस्सी वर्ष की उम्र में ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले वीर कुँवर सिंह की याद आज की पीढ़ी के लिए धुँधली हो चुकी है। 1857 की क्रांति को कौन भूल सकता है जब एक-एक कर भारतीय रियासत में बगावत की आग भड़क उठी थी।
प्रथम भारतीय स्वतंत्रता सेनानी वीर कुँवर सिंह का जन्म बिहार के तत्कालीन शाहबाद जिला के भोजपुर में जगदीशपुर नामक जगह पर हुआ था। इनके बाबूजी साहबजादा सिंह भारत के राजा भोज के वंशज थे।
1845-46 पटना में ब्रिटिश सत्ता को उखाड़ फेंकने वाले षडयंत्र का भंडाफोड़ होने की वजह से वीर कुँवर सिंह अँग्रेजों की हिट लिस्ट में आ गए थे। दानानुर रेजीमेंट, बंगाल के बैरकपुर, रामगढ़ के सिपाही विद्रोह, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, झाँसी, दिल्ली में विद्रोह की आग भड़क उठी थी। दानापुर का तीनों देशी पलटन 25 जुलाई 1857 को वीर कुँवर सिंह के नेतृत्व में आ गए थे। इन्होंने 27 जुलाई को अँग्रेजों के छिपने का ठिकाना आरा पर कब्जा कर लिया था। अँग्रेजों के साथ किसी भी लड़ाई में वीर कुँवर सिंह का हार का सामना नहीं करना पड़ा था। कुँवर सिंह को वहाँ का शासक घोषित कर दिया गया था।
आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कुँवर सिंह ने नोखा, बरांव, रोहतास, सासाराम, रामगढ़, मिर्जापुर, बनारस, अयोध्या, लखनऊ, फैजाबाद, रीवां बांदा, कालपी, गाजीपुर, बांसडीह, सिकंदरपुर, मानियर और बलिया का दौरा किया था और संगठन खड़ा किया था। वीर कुँवर सिंह शिवपुर घाट से गंगा पार कर रहे थे कि डगलस की सेना ने उन्हें घेर लिया। बीच गंगा में उनकी बाँह में गोली लगी थी। गोली का जहर पूरे शरीर में फैल सकता था। इसे देखते हुए वीर कुँवर सिंह ने अपनी तलवार उठाई और अपना एक हाथ गंगा नदी में काटकर फेंक दिया। वहाँ से वह 22 अप्रैल को 2 हजार सैनिकों के साथ जगदीशपुर पहुँचे। अंतिम लड़ाई में भी उनकी जीत हुई लेकिन उसके तीन दिन बाद वीर कुँवर सिंह संसार से हमेशा के लिए विदा हो गए। ऐसे थे हमारे वीर कुँवर सिंह।
वीर कुँवर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह का कहना है कि भारत सरकार को संसद भवन के सामने वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा लगानी चाहिए और वीरों के सम्मान की पाठ से युवाओं को अवगत कराना चाहिए। उनके अनुसार स्वतंत्रता की लड़ाई को भूलती जा रही नई पीढ़ी को ऐसे महान देशभक्तों को याद कर वर्तमान परिदृश्य में भ्रष्टाचार, महँगाई जैसी सामाजिक बुराइयों के विヒद्ध लड़ाई लड़ने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से राजधानी दिल्ली में वीर कुँवर सिंह को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के उद्देश्य से हर साल 23 अप्रैल को फाउंडेशन राष्ट्रीय विजयोत्सव समारोह का आयोजन करता आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें