शनिवार, 14 मई 2011

ऐसे सपनों से गूंजती है घर में बच्चे की किलकारियां!

कहते हैं सोते समय हर आदमी औसतन 5 से 6 सपने देखता है लेकिन उसे कुछ ही सपने याद रह पाते हैं। वास्तव में सपने हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं।
कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपने घर के आंगन में नन्हीं किलकारियों के गूंजने का इंतजार है। दरअसल सपने भी पुत्र, पुत्री या संतान के जन्म की सूचना देते हैं। बस इन सपनों को समझने की देर है।
ये सपने बताते हैं बच्चे के जन्म के बारे में :-
- सपने में कोई छोटा बच्चा देखें तो समझें कि आपको संतान प्राप्त होगी।
- जब घर के आंगन के किसी पौधे में फूल खिला देखें।
- सपने में जब घर में बिस्तर पर खिलौने पड़े देखें।
- किसी बच्चे को खिलौनों से खेलते देखें।
- जब कोई महिला सपने में दूध का बरतन देखे।
- जब किसी गर्भवती महिला को सपने में खुद के चेहरे पर दाढ़ी दिखाई दे।
- जब कोई सपने में दालचीनी देखता है तो समझना चाहिए कि घर में पुत्री का जन्म होने वाला है।
- किसी आदमी को सपने में सरसों के पौधे दिखाई दें तो उसकी पत्नी पुत्र को जन्म देती है।
- सपने में ढेर सारी दौलत देखना भी सन्तान प्राप्ति की ओर इशारा करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें