शुक्रवार, 24 जून 2011

3 अनमोल सुख! जो हैं सिर्फ भगवान की देन

इंसान जीवन में सुख-सुविधाओं से जीने के लिये अनेक वस्तुओं व सामग्रियों को सहेजने में बहुत ही ध्यान देता है। उसका मन उन चीजों से इतना गहरा जुड़ जाता है कि उनका थोड़ा नुकसान या हानि भी उसको बेचैन और परेशान कर देती है। किंतु सांसारिक जीवन से जुड़ी ऐसी बातों की कद्र नहीं करता, जो ईश्वर कृपा के बिना संभव नहीं। जिन पर अगर हर इंसान विचार करे तो दु:खों से हमेशा मुक्त रह सकता है।
शास्त्रों के मुताबिक इंसान को ईश्वर कृपा से ही तीन अनमोल बातें प्राप्त होती है। जिसका महत्व हर इंसान को समझना चाहिए। ये तीन दुर्लभ बाते हैं -
मनुष्य जन्म - शास्त्रों के मुताबिक भगवान की कृपा और पुण्य कर्म ही मनुष्य जन्म का कारण होते हैं। इसलिए सुखी जीवन के लिये अच्छे काम, सोच और व्यवहार को ही अपनाना चाहिए।
मोक्ष या जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति की चाह - इस कामना से इंसान बुरे कामों से दूर होकर संयम, नियम और अनुशासन से जीवन गुजारता है। यह इच्छा ईश्वर शक्ति और प्रेरणा से ही जागने वाली मानी गई है।
सद्गुरु का साथ - सांसारिक जीवन में गुरु कृपा बहुत ही निर्णायक सबित होती है। एक अच्छे गुरु की कृपा इंसान को जमीन से उठाकर ऊंचाईयों पर पहुंचा सकती है। जीवन के हर कठिन हालात गुरु कृपा और सीख से आसान बन जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें