मंगलवार, 5 जुलाई 2011

इन रंगों के रुमाल रखेंगे पास, तो किस्मत देगी आपका साथ

हमारे पास रखी हर छोटी-बड़ी वस्तु का संबंध हमारी सफलता या असफलता से होता है। ज्योतिष के अनुसार हमारे आसपास जो भी रंग होते हैं उनका प्रभाव हमारे भाग्य पर भी पड़ता है। ज्योतिष में बताए गए नौ ग्रहों का संबंध अलग-अलग रंगों से होता है और वे रंगों के अनुसार भी हमें अच्छे-बुरे फल प्राप्त होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार 12 राशियां बताई गई हैं और इन सभी के अलग-अलग ग्रह स्वामी होते हैं। आपकी राशि के ग्रह स्वामी के अनुसार संबंधित रंगों के रुमाल रखने पर उस ग्रह से शुभ प्राप्त होते हैं।
मेष- लाल या महरून रंग के रुमाल रखने चाहिए।
वृषभ-इस राशि के लोगों को सफेद या सिल्वर रंग का रुमाल शुभ फल प्रदान करता है।
मिथुन-हरा या काला रुमाल इस राशि के लोगों के लिए श्रेष्ठ रहता है।
कर्क- कर्क राशि के लिए सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग फायदेमंद रहता है।
सिंह- इन्हें लाल, महरून, चाकलेटी रंग के रुमाल रखना चाहिए।
कन्या-इन लोगों को हरा, काला या स्लेटी रंग फायदा पहुंचाता है।
तुला- सफेद, चमकीला या सिल्वर।
वृश्चिक-लाल, महरून या चाकलेटी।
धनु- पीला, क्रीम या सफेद।
मकर-काला, नीला, भूरा।
कुम्भ-काला, नीला जामुनी रंग के रुमाल अच्छे फल प्रदान करते हैं।
मीन- पीला, सफेद, या क्रीम।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें