मंगलवार, 4 मई 2010

दो शराबी रात को..


पहला शराबी (दूसरे से)- यार कितने बजे हैं।
दूसरे शराबी ने पत्थर उठाया और शर्मा जी के घर की खिड़की पर दे मारा।
खिड़की का कांच टूटते ही शर्मा जी चिल्लाये- नालायकों रात के 2 बजे भी तुम्हें चैन नही है।


एक पठान बिना छीले केला खा रहा था, किसी ने उसे कहा- इसे छील तो लो।
पठान - छीलने की क्या जरुरत है हमें मालूम है इसमें केला है।


एक भिखारी की लॉटरी लगी तो वो एक मंदिर बनवाता है।
दूसरा भिखारी- यार तू मंदिर क्यों बनवा रहा है।
भिखारी- क्योंकि इसके सामने मैं अकेला भीख मांगूंगा।


बॉस ने एक मेहनती कर्मचारी को बुलाकर कहा- ये लो 5000 रुपये का चेक, अगर इसी तरह मेहनत से काम करते रहोगे तो साइन भी कर दूंगा।
रमा (राजू से)-तुम हफ्ते में कितनी बार शेव करते हो।
राजू (रमा से)- हफ्ते में नही, दिन में 30-40 बार।
रमा- क्या.. तुम पागल हो?
राजू- नही, मैं नाई हूं।

1 टिप्पणी: