शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

सपने में बेटे को मरा देखे तो...


स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हम नींद में जो भी सपने देखते हैं, उनमें भविष्य के संबंध में कोई संदेश छुपा होता है। वैसे तो सामान्यत: हमें कई सपने दिखाई देते हैं परंतु वे सभी सपने हमें याद नहीं रहते। फिर भी कुछ ऐसे सपने रहते हैं जो डर की वजह से हमारे दिमाग पर छाप छोड़ जाते हैं।
सभी माता-पिता अपनी संतान से सबसे अधिक प्रेम करते हैं। उनके प्राण अपने बच्चों में ही होते है। अपनी संतान को यदि एक खरोच भी लग जाए तो माता-पिता बैचेन हो जाते हैं। ऐसे में यदि माता-पिता को सपने में अपना पुत्र मरा हुआ दिखाई दे तो, स्वाभाविक है कि उनकी नींद उड़ जाएगी। परंतु ऐसे में डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह सपना भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं का सूचना देने वाला है...
- सपने में पुत्र मरा दिखाई दे तो पुत्र की आयु में वृद्धि होती है।
- स्वप्न में पुत्र को मरा देखने से घर के क्लेश का नाश होने वाला है।
- यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में असीम लाभ की प्राप्ति होगी।
- यदि आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो यात्रा खुशहाली और सकुशल रहेगी।
- यदि आपके परिवार में कोई शुभ कार्य होने वाला है तो वह कार्य अच्छे से बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाएगा।

सपने में सुंदर लड़की दिखाई दे तो...
ज्योतिष शास्त्र में सपनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई है। सपनों का संबंध हमारे निकट भविष्य से होता है। सपने कई प्रकार के होते हैं। किसी-किसी को अजीब स्वप्न दिखाई देते हैं तो किसी को सामान्य जन-जीवन से जुड़े सपने आते हैं। अधिकांश पुरुषों को स्वप्न में लड़कियां दिखाई देती है। युवतियों से जुड़े सपनों के यह फल होते हैं-
- सपनों में यदि कोई परी या सुंदर लड़की दिखाई तो समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। प्रमोशन के योग बनते हैं।
- सपने में यदि किसी स्त्री की साड़ी दिखाई दे तो प्रेमिका से जल्द से जल्द मिलने के योग हैं।
- स्वप्न में यदि किसी सुंदर लड़की को छेड़ते हुए देखे और वह स्त्री हंस दे तो भोग विलास प्राप्त होने के योग है। इसके विपरित यदि लड़की गुस्सा हो जाए तो अपमानित हो सकते हैं, नुकसान हो सकता है।
- स्वप्न में कोई बदसूरत, काली लड़की दिखाई दे तो ऐसे व्यक्ति को अच्छाई और बुराई दोनों प्राप्त होने के योग होते हैं।

सपने में मुर्दे से बात करना
हमारे सपनों की दुनिया वास्तविक दुनिया से काफी अलग है। इसमें वह सब कुछ देख सकते हैं जो वास्तविक दुनिया में होता ही नहीं है जैसे- मुर्दे से बात करना या मुर्दे का आलिंगन करना। इस प्रकार के सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से हमें सूचित करते हैं। आवश्यकता है इन सपनों के फलों के बारें में जानने की।
1- स्वप्न में यदि कोई मुर्दे को पुकारता है तो उस पर विपत्ति आती है तथा दु:ख भोगने पड़ते हैं।
2- यदि स्वप्न में कोई मुर्दे से बात करता है तो बहुत ही जल्दी उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
3- सपने में जिसे ताबूत में मुर्दा रखा दिखाई दे तो निकट भविष्य में उसके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है।
4- यदि किसी को स्वप्न में साफ-सुथरी शमशान दिखाई दे तो उसके व्यापार में वृद्धि होती है।
5- जिसे स्वप्न में अपनी शवयात्रा दिखाई दे उसकी उम्र बढ़ जाती है। परंतु यदि कोई रोगी ऐसा स्वप्न देखता है तो उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।
6- स्वप्न में जो किसी की कब्र पर लिखी हुई पंक्तियां पढ़ता है उसे उच्च पद प्राप्त होता है।
7- यदि स्वप्न में जिसे अपनी पत्नी का शव दिखाई दे तो वह मनुष्य अनेक रोगों से पीडि़त होता है।
8- स्वप्न में जो विष पीकर मर जाए तो वह रोगी हो जाता है तथा अनेक दु:खों को भोगता है।
9- यदि स्वप्न में किसी की शवयात्रा दिखाई दे तो दाम्पत्य जीवन कलहपूर्ण व्यतीत होता है व संतान सुख भी कम ही मिलता है।
10- स्वप्न में जिसे खुदी हुई कब्र दिखाई दे उसे प्रेम में निराशा प्राप्त होती है।
11- जिस स्त्री को स्वप्न में राक्षस दिखाई दे तो उसे वास्तविक जीवन में पति अथवा प्रेमी से धोखा मिलता है।
12- जो व्यक्ति सपने में प्रेतात्मा से मैत्री कर लेता है उसके उद्योग व व्यवसाय में वृद्धि होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें