सोमवार, 23 अगस्त 2010

शिव अराधना

सावन में शिव भक्ति के परिणाम
सावन माह में शिवालयों में शिव भक्ति के लिए भक्त जन उमड़े। हर एक ने भगवान शिव के सामने अपनी तकलीफों और परेशानियों को बांटा और उनको दूर करने के लिए अपनी इच्छाओं, कामनाओं को बताया। शिव को मनाने के लिए अपनी शक्तियों के अनुसार सभी ने तरह-तरह से उपाय किए।

यह सभी जानते हैं कि शिव आशुतोष यानि शीघ्र प्रसन्न होने वाली देवता हैं। इसलिए यह भी निश्चित है कि हर एक को जल्दी ही अपनी इच्छा के फल मिलने वाले हैं। क्योंकि यहां बताए जा रहे हैं शिव भक्ति के सुखद फल। आप स्वयं जान सकते हैं अपनी शिव भक्ति का परिणाम -
भगवान शिव वैद्यनाथ हैं। इसलिए सावन में की भक्ति आपको निरोग कर देगी।
- भगवान शिव महादेव है और शिवलिंग अध्यात्मिक ऊर्जा का भंडार होता है। इसलिए आपके द्वारा की गई शिवलिंग पूजा से आपकी हर कमजोरी और बाधाओं का अंत होगा और आपको अब नया विश्वास, साहस और शक्ति मिलेगी।
- सावन में की गई शिव उपासना आपकी काल और रोग से रक्षा करेगी। क्योंकि शिव महामृत्युंजय है। वह आपको भय से छुटकारा देंगे।
- शिव पूजा से संतान सुख मिलता है। इसलिए सावन में की गई शिव भक्ति हर स्त्री को संतान खास तौर पर पुत्र की कामना पूरी करेगी।
- भगवान शिव कुबेर के स्वामी माने गए हैं। इसलिए आपके द्वारा की गई शिव भक्ति आपको धन कुबेर बना देगी।
- भगवान शिव गृहस्थ जीवन के आदर्श माने गए हैं। इसलिए उनकी शिव उपासना अब आपके परिवार में खुशियां बरसाएगी।
- भगवान शिव की आराधना से कुंवारी कन्याओं को मनोवांछित वर मिलेगा।
- भगवान शिव बुरे कर्म और दुष्टों का नाश करने वाले रहे हैं। इसलिए आपके द्वारा की गई शिवभक्ति आपके विरोधियों के बुरे इरादों पर पानी फेर देगी।
- शिव आराधना जनम-मरण के बंधन से मुक्त करेगी। - भगवान शिव की पूजा से सौभाग्य मिलेगा।
- सावन माह में की गई शिव पूजा से हर मनोकामना पूरी होगी।

(bhaskar se sabhar)