बुधवार, 15 सितंबर 2010

दाम्पत्य सुख बढ़ाता है मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर हिस्सा तथा हर वस्तु उसमें रहने वाले लोगों के जीवन को किसी न किसी तरह से प्रभावित करती है। यहां तक कि घर में रखे फूल व पौधे भी परिवार के सदस्यों पर अपना असर डालते हैं। नीचे ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जानकारी दी गई है-

1- घरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मनी प्लांट्स लगाए जाते हैं। ये शुक्र के कारक हैं। मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं।
2- फैंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं।
3- परिवार में यदि कोई बीमार हो तो उसके आस-पास ताजा फूल रखना शुभ है किंतु रात को वहां से हटा देना चाहिए।
4- गुलाब, चंपा व चमेली के पौधे मानसिक तनाव व अवसाद में कमी लाते हैं। इन्हें लगाना अच्छा होता है।
5- शयन कक्ष के नैऋत्य कोण में टेराकोटा या चीनी मिट्टी के फूलदानों में सूरजमुखी के फूल लगाए जा सकते हैं। सूरजमुखी का पौधा मन में उल्लास पैदा करता है।
6- पौधे व फूलों का उपयोग घर के नुकीले कोणों व उबड़-खाबड़ जमीन को ढकने के लिए भी किया जा सकता है।