बुधवार, 27 अक्तूबर 2010

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन यह करें...

हमेशा स्वस्थ और जवां रहना कौन नहीं चाहता, सभी अच्छा स्वास्थ्य और सुंदर शरीर पाना चाहते हैं। जो लोग स्वास्थ्य को लेकर सावधान हैं वे योगा की सहारा अवश्य लेते हैं जिससे उनका शरीर फीट रहता है। कुछ सामान्य टिप्स जिससे आप भी हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं-
- प्रतिदिन सुबह उठने के बाद ज्यादा से ज्यादा 2 घंटे नाश्ता अवश्य करें। नाश्ता में कुछ भी ले सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य के ठीक है।
- खाने में रोटी और चावल अलग-अलग समय पर खाएं।
- प्रतिदिन एक केला, सेब और फ्रूट ज्यूस अवश्य लें। दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में फ्रूट आदि खाते रहें।
- ज्यादा मिठाई ना खाएं।
- लंच और डीनर प्रतिदिन समय पर लें।
- तली हुई चीजों से भी दूर रहें।
- प्रतिदिन सुबह उठकर हल्की एक्सरसाइज या व्यायाम अवश्य करें।
- कम से कम 15-20 मिनिट प्रतिदिन ध्यान लगाएं। आंख बंद करके शांत बैठें और मस्तिष्क को आराम दें।
- प्रतिदिन सुबह या शाम को लॉन्ग वॉक पर जाएं।
- चटपटे खाने और मैदे से बनी खाने की चीजों से दूर रहें।
- खाने पहले सलाद अवश्य खाएं।
- खाने के बाद छाछ पीएं।
- रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खा लें।
- खाने के तुरंत बाद कभी न सोएं।
- कुछ ना कुछ शारीरिक कार्य अवश्य करते रहें। जैसे डांस, वॉक, एक्सरसाइज आदि।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें