मंगलवार, 11 जनवरी 2011

जनवरी 2011 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष : धार्मिक यात्रा के योग
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह मांगलिक कार्यों वाला रहेगा। इन दिनों श्रेष्ठ कार्य होंगे। पुराने मित्र एवं सहयोगियों से मुलाकात से कार्य पूरे होंगे। लंबी धार्मिक अथवा सामाजिक यात्रा के योग है। व्यवहार में नम्रता लाएँ। स्वजनों से विवाद के योग बनते हैं। भाई को कष्ट रहेगा। स्त्री सुख मिलेगा। शिव शक्ति की आराधना करें।
दिनांक 4, 15 अशुभ। 5, 16, 24 शुभ।
वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए यह माह व्यापार में लाभ वाला रहेगा। नौकरी वालों को पदोन्नति मिलेगी। उद्योग में भी अच्छा लाभ होगा। कृषक को सामान्य लाभ मिलेगा। भूमि-प्रापर्टी धंधे से संबंधित व्यापारी को हानि या उलझन रहेगी। विवाद के योग बनते हैं। मुकदमों में रूकावट आ सकती है। अपने कुलदेवी को प्रसाद चढ़ाकर आराधना करें।
दिनांक 6, 12, अशुभ 4, 8, 15 शुभ।
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए यह माह सिद्धि वाला रहेगा। भूमि से लाभ मिलेगा। गृह संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ेगा। लंबी यात्रा न करें, कष्‍ट के योग है। उच्च रक्तचाप की संभावना बनती है, ध्यान रखें। बहन को कष्ट रहेगा। गणेश आराधना करें।
दिनांक 8, 22 अशुभ, 10, 22 शुभ है।
कर्क : कर्क राशि वालों के लिए यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। भूमि संबंधित लाभ मिलेगा। कृषि जायदाद की चिंता रहेगी। कुटुंब वालों से विवाद के योग बनते है। ध्यान से कार्य करें। स्वयं के वाहन से लंबी यात्रा न करें। ट्राँसपोर्ट से संबंधित धंधे में हानि के योग है। पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। शिव आराधना करें।
दिनांक 5, 12 अशुभ, 7, 14, 25 शुभ है।
सिंह : सिंह राशि वालों के लिए यह माह अभिष्ट प्राप्ति वाला रहेगा। व्याप‍ारिक बंधुओं को अच्छा लाभ मिलेगा। बीमारी से छुटकारा मिलेगा। राजनीति में परेशानी आ सकती है। राज से हानि, विरोधी पक्ष प्रबल होंगे। शत्रु विवाद के योग। स‍ंतान संबंधित कष्ट की संभावना बनती है। ससुराल से सहयोग मिलेगा। किसी गुरु की शरणागत जाए।
दिनांक 2, 13 अशुभ, 3, 18 शुभ।
कन्या : कन्या राशि वालों के लिए यह माह वाहनादि से लाभ वाला रहेगा। भूमि एवं संपत्ति में सफलता प्राप्त होगी। यह माह उत्साह वाला रहेगा, किसी धार्मिक सामाजिक कार्य से प्रवास के योग बनते हैं। किसी इष्ट सिद्धि के योग है। प्रयास करें सफलता मिलेगी। आधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। शुभ संदेश मिलेगा। राम दरबार का पूजन करें।
दिनांक 10, 22 अशुभ, 18, 25, 29 शुभ।
तुला : तुला राशि वालों के लिए यह माह अचानक धन वाला रहेगा। उद्योग में भी सफलता प्राप्ति होगी। कृषक को हानि के योग बनते हैं। प्रापर्टी दलाल सामान्य व्यापार करेंगे। माता-पिता को कष्ट के योग है। भ्रमण में जाएँगे। किसी मित्र अथवा अपने संबंधी से विवाद के कारण परेशान रहेंगे। राधा कृष्ण का पूजन करें।
दिनांक 4, 16 अशुभ, 5, 15, 20 शुभ है।
‍वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। मानसिक खिन्नता बनी रहेगी। सामाजिक कार्य में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। शरीर कष्ट रहेगा। औषधियों का सेवन करें। लाभ मिलेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति होगी। स्त्री से सुख प्राप्त होगा। गणेश आराधना करें।
दिनांक 12, 22 अशुभ, 10, 24 शुभ।
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह कोर्ट से संबंधित जीत वाला रहेगा। इसी के साथ पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी वालों के स्थान परिवर्तन के योग बनते है। विद्यार्थी वर्ग के लिए लाभप्रद रहेगा। राजनीति के कार्य में हानि होगी। कुटुंब से विवाद के योग बनते है। शत्रु भय रहेगा। माँ दुर्गा की स्तुति करें।
दिनांक 4,18 अशुभ 5, 7, 20 शुभ है।
मकर : मकर राशि वालों के लिए यह माह भूमि भवन की प्राप्ति वाला रहेगा। इस माह संतान संबंधी सुख प्राप्त होगा। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। सांस्कृतिक रुचि बढ़ेगी। पत्नी से सहयोग मिलेगा। परिवार रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। ध्यान दें। पुराने मित्र से मिलन होगा। हनुमान जी की सेवा करें।
दिनांक 2, 12 अशुभ एवं 4, 15 शुभ।
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनैतिक प्रतिष्‍ठा वाला रहेगा। मुकदमे में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों को नौकरी में परेशानी रहेगी। स्वजनों से विरोध की संभावना है। अचानक धनागमन के योग बनेंगे। मित्र से संबंध खराब होने की संभावना बनती है। शिव आराधना करें।
दिनांक 9, 13 अशुभ 18, 24 शुभ।
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मित्र मिलन वाला रहेगा। इस माह तीर्थयात्रा के योग है। शारीरिक कष्ट रहेगा। घर में अशांति का माहौल हो सकता है। विदेश प्रवास का योग प्रबल बन सकता है। किसी संबंधी से सहयोग प्राप्त‍ होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। भूमि संबंधी कार्य होंगे। रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
दिनांक 5, 11 अशुभ, 12, 20, 29 शुभ है। है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें