रविवार, 2 जनवरी 2011

साप्ताहिक राशिफल ( 3 जनवरी से 9 जनवरी तक )

क्या कहते है इस सप्ताह आपके सितारे? आपका लकी नंबर क्या लेकर आया है इस सप्ताह आपके लिए?
न्यूमेरोलॉजी से जानिए यह सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए?

अंक1- राजकीय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति इस सप्ताह कार्य संबंधी विवादों से छुटकारा पायेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यप्रणाली अच्छी बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अंक 2- राजनीति की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपका परिचय क्षेत्र बढ़ेगा, कार्य संबंधी सहायता मिलेगी। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खिलाडिय़ों को सफलता मिलेगी।

अंक 3- आपका यह सप्ताह बहुत शुभ होगा। घर की स्त्रियों पर खर्चा बढ़ेगा। कार्य व्यवस्था से जुड़े आर्थिक निवेश में सावधानी से काम लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी।

अंक 4- अंक 4 वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। सप्ताह का मध्य समय आपके पक्ष में रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाये रखने की आवश्यकता है।

अंक 5- अपने कार्यक्षेत्र में कुशलता से कार्य करने से कामकाज में प्रगति होगी। योजनाएं बनेंगी। सामूहिक विचारों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह मंगलमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अंक 6 यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतोषजनक परिणामों से कार्य संबंधी उत्साह बना रहेगा। जीवन साथी से सहयोग मिलता रहेगा। स्त्री-वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्राएं होंगी।

अंक 7 इस सप्ताह यात्राएं होंगी और विवाह के योग भी बनेंगे। आपकी कार्य-व्यवस्था अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। । राजनीति से जुड़े लोगों को विदेश यात्रा करना पड़ सकती हैं।

अंक 8 इस सप्ताह आपके विचारों नयापन आएगा। नई योजनाएं बनेंगी। परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। संवेदनशील स्थितियों से बचें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अंक 9 आपका यह सप्ताह शुभ परिणामों के साथ बीतेगा। कार्यप्रणाली में अच्छे बदलाव आयेंगे। खिलाड़ी सफल होंगे। स्त्री वर्ग के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा। यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें