सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

दूध में उफान, कुत्ते का रोना, दीपक का बुझना- क्या है यह

बिल्ली का रास्ता काटना, दूध का बार-बार उफन जाना, कुत्ते का भौंकना, पूजा में दीपक बुझ जाना आदि ऐसी बातें हैं जिन्हें आज के अधिकांश लोग अंधविश्वास का नाम देते हैं। पुराने में समय ऐसी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता था जो आज के कई लोगों के लिए मात्र अंधविश्वास ही है, वृद्ध या बुजुर्ग लोग इन्हें ज्योतिष से जोड़कर देखते हैं।
आप कहीं जा रहे हैं और कोई बिल्ली आपका रास्ता काट दे तो कुछ लोग इसे अपशकुन समझते हैं और कुछ लोग अंधविश्वास मानते हैं।
अधिकांश घरों में दूध गर्म करते वक्त बार-बार उफन जाता है, इसे भी कई लोग अपशकुन ही मानते हैं तो कुध लोग शकुन मानते हैं। वहीं कुछ लोग इसे अंधविश्वास होने की बात कहते हैं।
कई बार रात के समय में घर के आसपास कोई कुत्ता रोता है तो इसे अपशकुन समझा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां कुत्ता रोता है वहां किसी की मौत होने वाली होती है।
यदि आप भगवान की पूजा कर रहे हैं और किसी कारणवश दीपक बुझ जाता है तो इसे भी अशुभ माना जाता है।
कोई व्यक्ति घर से निकलता है और पीछे से कोई छींक की आवाज सुनाई देती है इसे भी अपशकुन समझा जाता है। जबकि कई लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं।
जब आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं और पीछे से कोई टोंक दे या आवाज लगा दे तो इसे भी अपशकुन माना जाता है। इस संबंध में कहा जाता है कि ऐसा होने पर कार्य पूर्ण होने के संभावनाएं काफी कम रह जाती हैं।
इसी तरह की कई अन्य बातें भी हैं जिन्हें कुछ लोग अंधविश्वास का नाम देते हैं तो कुछ ज्योतिष से जोड़ते हैं।
ज्योतिष के अनुसार इन सभी घटनाओं का संबंध हमारे भविष्य से होता है। यह एक सूचना मात्र ही है कि यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं और कोई बिल्ली रास्ता काट दे तो इसका मतलब यही समझना चाहिए सोचे गए कार्य के पूर्ण होने की संभावनाएं काफी कम हैं और कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी सभी घटनाओं के पीछे यही संकेत छुपा होता है कि कोई परेशानी आने वाली है और हमें सतर्क हो जाना चाहिए। वहीं किसी शकुन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि निकट भविष्य में कोई शुभ समचार प्राप्त होने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें