शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

महिलाओं का शमशान में जाना वर्जित क्यों?

शमशान ऐसी जगह है जहां कोई अपनी खुशी से जाना नहीं चाहता। यह ऐसा स्थान है जहां जीवन के अंत में सभी को जाना है। यहां जीवित अवस्था में केवल पुरुषों को जाने की अनुमति दी जाती है। शास्त्रों द्वारा स्त्रियों का यहां जाना वर्जित किया गया है।
शमशान का दृश्य किसी के भी हृदय को हिला देने वाला होता है। कोई भी कमजोर हृदय वाला इंसान वहां बड़ी मुश्किल से ही जा पाता है। महिलाओं का हृदय बहुत ही कोमल और जल्दी दुखी होने वाला होता है। महिलाओं को शमशान में जाना इसीलिए वर्जित किया गया है कि वहां का दृश्य देख पाना उनके लिए बहुत ही मुश्किल होता है।
साथ ही शमशान में बुरी शक्तियां हमेशा सक्रीय रहती है। ऐसी शक्तियों स्त्रियां पर बहुत जल्दी प्रभाव डालती है। जिससे उनके पागल होने का खतरा रहता है। शमशान के वातावरण में मृत शरीरों की वजह से कई विषेले कीटाणु मौजूद रहते हैं जो कि स्त्रियों को तुरंत ही बीमार कर सकते हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से शमशान में जाना वर्जित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें