रविवार, 27 फ़रवरी 2011

रविवार को ही छुट्टी क्यों मनाते है?

सन डे यानि छुट्टी का दिन... मौज-मस्ती का दिन... आराम का दिन... इस दिन दुनियाभर में कोई भी इंसान काम करना पसंद नहीं करता। रविवार को ही छुट्टी क्यों मनाई जाती है? इसका कोई धार्मिक कारण नहीं है फिर भी रविवार को ही छुट्टी मनाई जाती है।
सप्ताह के सातों दिनों में सन डे सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार रविवार से सप्ताह की शुरुआत मानी जाती है। वहीं इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार रविवार सप्ताह का अंतिम दिन होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार रविवार सूर्य का दिन है और इस दिन सूर्य सहित सभी देवी-देवताओं की आराधना का विधान है। हिंदुओं शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि रविवार सप्ताह का प्रथम दिन होता है और इस दिन पूजादि करने से पूरे सप्ताह मन शांत रहता है, सभी कार्य बिना किसी परेशानी के सफल हो जाते हैं। इस दिन सभी लोगों से धार्मिक कार्य आदि करने के उद्देश्य से ही रविवार को अवकाश घोषित किया गया। ताकि व्यक्ति के दिमाग पर कार्य का दबाव न रहे और वह ईश्वर में ध्यान लगा सके।
वहीं इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार सन डे सप्ताह का अंतिम दिन होता है। पूरे सप्ताह के कार्य करने के पश्चात वीकएंड में शरीर और दिमाग को आराम देने के उद्देश्य से रविवार को ऑफ रखा जाता है। ताकि व्यक्ति से काम का प्रेशर हट जाए और फिर से रिफ्रेश होकर नए सप्ताह में नई ऊर्जा के साथ कार्य कर सके। इसी उद्देश्य की वजह से दुनियाभर में रविवार को अवकाश रखा जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें