बुधवार, 9 फ़रवरी 2011

आखिर कहां है पाताल लोक?

जितना व्यापक और विस्तृत हिन्दू धर्म है, उसमें उतनी ही अद्भुत और विलक्षण बातें भी हैं। स्वर्ग-नर्क, आकाश-पाताल, इन्द्रलोक, देवी -देवता ......ये ऐसी बाते हें, जिनपर सहसा विश्वास तो नहीं होता किन्तु आश्चर्य अवश्य होता है। यदि पाताल लोक की ही बात करें तो हम देखते हैं कि हिन्दू धर्म के अनुसार पृथ्वी के नीचे सात प्रकार के पाताल होते हैं।

विष्णु पुराण में भी सात प्रकार के पाताल लोक बताए गए हैं। विष्णु पुराण की मान्यता है कि यह समस्त भूमण्डल पचास करोड़ योजन विस्तार वाला है। इसकी ऊंचाई सत्तर सहस्र योजन है। इसके नीचे सात पाताल प्रकार के पाताल नगर हैं। ये पाताल लोक इस प्रकार से हैं:-
अतल
वितल
नितल
गभस्तिमान
महातल
सुतल
पाताल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें