मंगलवार, 12 जुलाई 2011

पानी में नमक मिलाकर ही सफाई करना चाहिए क्योंकि....

किसी भी घर में वास्तुदोष होने पर उस घर की तरक्की नहीं हो पाती। इसीलिए घर का निर्माण हमेशा वास्तु के अनुरूप ही करवाना चाहिए। लेकिन वास्तु का पूरी तरह से ध्यान रखने के बाद भी कुछ छोटे-छोटे वास्तुदोष घर में रह ही जाते हैं। उन्हें दूर करने के लिए घर में सामुद्रिक नमक रखा जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसी मान्यता है कि यदि किसी घर में कई वास्तुदोष हैं और उनका सही उपाय नहीं हो पा रहा है तो बाथरूम में कटोरी साबूत या खड़ा समुद्री नमक रखें।
ऐसा करने पर घर की नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रीय हो जाएगी और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे। लेकिन नमक में ऐसा क्या है? जिसके कारण घर के वास्तुदोष कम हो जाते हैं। दरअसल वास्तु के अनुसार माना गया है कि नमक में अद्भुत शक्तियां होती हैं। जो अपनी तरफ नकारात्मक ऊर्जाओं को एकत्रित कर उनका अवशोषण करता है। और फिर सभी प्रकार के नकारात्मक प्रभावों को नष्ट कर देता है। साथ ही नमक से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। जिससे घर का वातावरण में पॉजिटीव ऊर्जा का प्रवाह होता है।
इसके अलावा इससे घर दरिद्रता का भी नाश होता है और महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसीलिए पानी में नमक मिलाकर पौछा लगाना चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्यों के विचार सकारात्मक होंगे जिससे उनका कार्य में लगा रहेगा। असफलताओं का दौर समाप्त हो जाएगा और सफलताएं मिलने लगेंगी। साथ ही इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि इससे घर की फर्श पर उपस्थित कई तरह के बीमारी फैलाने वाले सुक्ष्मजीव भी नष्ट हो जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें