मंगलवार, 5 जुलाई 2011

इसलिए बेडरूम में कभी अंधेरा करके ना सोएं

हर व्यक्ति चाहता है कि उसे गहरी नींद आए। कहते हैं जिन लोगों को गहरी नींद आती है। उनका शरीर सेहतमंद और दिमाग तंदुरूस्त रहता है। बेडरूम घर की वह जगह होती है जहां कोई भी व्यक्ति सबसे अधिक समय व्यतीत करता है। मान्यता है कि गहरी नींद के लिए बेडरूम का वास्तु सही हो यह तो जरूरी है ही।
साथ ही यह भी जरूरी है कि बेडरूम में नाइट लैंप के बल्ब के रंग का भी उचित चुनाव किया जाए। माना जाता है कि उग्र रंग जैसे नीले या लाल का चुनाव करने पर झगड़े अधिक होते हैं व गुस्सा भी बढ़ता है। लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि वे बेडरूम में पूरी तरह अंधेरा करके सोते है। जबकि बेडरूम में अंधेरा करके सोना शुभ नहीं माना जाता है।
इसका मुख्य कारण तो यह है कि अंधेरे में सोने से नींद अधिक गहरी नहीं आती है। साथ ही कई बार इसी कारण बुरे सपने भी दिखाई देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बेडरूम में अंधेरा करके सोने से नकारात्मक विचार आते हैं। इसका कारण यही है कि कमरे में प्रकाश ना होने के कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। जिसके कारण नकारात्मक विचार आते हैं। इसीलिए रात को बेडरूम में पूरी तरह अंधेरा करके नहीं सोना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें