शनिवार, 10 जुलाई 2010

खबरें ज़रा हट के

विश्व की सबसे उम्रदराज महिला 130 साल की हुई
विश्व की सबसे उम्रदराज महिला गुरुवार को 130 वर्ष की हो गई। पूर्व सोवियत रिपब्लिक ऑफ जॉजिया की एक अधिकारिक पुष्टि के मुताबिक अंतीसा ख्विछावा नामक महिला दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं।

जॉर्जिया के कानून मंत्रालय ने अंतीसा को सबसे ज्यादा उम्र का बताते हुए दस्तावेज भी पेश किए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता जॉर्जी म्यूरनिश्विली ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अंतीसा का जन्म 8 जुलाई 1880 को हुआ था। जॉर्जी ने कहा है कि अंतीसा अपने 40 वर्षीय परपोते के साथ पश्चिमी जॉर्जिया के पहाड़ी इलाकों पर रहती है।
उन्होंने बताया कि अंतीसा चाय और अनाज के बगानों में काम किया करती थीं जहां से उन्होंने 1935 में काम छोड़ा था और उस समय उनकी उम्र 65 साल थी। मंत्रालय के कागजातों और अंतीसा के करीबियों ने भी उनके दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने की बात पर मुहर लगाई है। वहीं अंतीसा को यह खिताब दिलाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।
एक ओर जहां जेरनॉटोलॉजी रिसर्च ग्रुप फ्रांस के 144 वर्षीय इयूजेनी ब्लैंकार्ड को दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान मानता है वहीं दूसरी तरफ जॉर्जिया यह दावा करता है कि अंतीसा दुनिया की सबसे सीनियर सिटिजन हैं।
अंतीसा की जन्मदिन पार्टी में शरीक उनके 70 वर्षीय बेटे मिखाली ने कहा कि उनकी मां के दो और बच्चे थे जिनकी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां 60 साल की थी तब उनका जन्म हुआ था। अंतीसा की परपोती शोरेना ने कहा कि हालांकि उनकी परदादी चल-फिर नहीं सकतीं लेकिन उनकी सोचने-समझने की काबिलियत आज भी बेहतर है।


बाल लेखक के पास मिली बाल-पोर्न सामग्री, भेजा जेल
बच्चों के लिए किताबे लिखने वाले एक लेखक को बाल-पोर्न सामग्री रखने के आरोप में सजा सुनाई गई है। अमेरिकी लेखक केविन को बच्चों के पॉर्न वीडियो बनाने के जुर्म में छह साल के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। इस बात की पुष्टी पोर्टलैंड के फ्रेडेल ब्योरो ऑफ इंवेस्टीगेशन ने की है।'दी सीक्रेट ऑफ कैस्टल कैंट और 'एस्केप फ्रॉम केस्टल कैंट' जैसी किताब रचने के बाद बच्चों के चहेते लेखक केविन के पास से पुलिस ने बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह बेहद चौकाने वाले तथ्य है कि बच्चों को सीख देने वाला ही उन्हें गंदगी परोस रहा है।
केविन पर बच्चों की अश्लील तस्वीरों को इंटरनेट पर बेचन और ऐसी तस्वीरों को जमा करने का आरोप लगया गया है। जिसके लिए अब उसे छह साल सलाखों के पीछे बिताने पड़ेंगे।

कौन है केविन पैट्रिक बाथ?
केविन पैट्रिक बाथ का जन्म इंडियान में हुआ था। इनके माता-पिता मजदूरी करते थे। पढ़ाई लिखाई में तेज होने के कारण केविन को मशीन ऑप्रेटर की नौकरी मिल गई लेकिन उनकी रुचि लिखन में थी वह बच्चों से काफी प्रभावित थे इस लिए उन्होंने बच्चों पर ही लिखना शुरू कर दिया और उन्हें अपनी पहली किताब दी सीक्रेट ऑफ केस्टर कैंट से सफलता मिल गई। आज वह बच्चों के चहेते लेखकों में एक हैं।

विकलांग कर रहा था डांस

विकलांगों को ढ़ग से चलते नहीं बनता लेकिन यदि खुद को विकलांग बताने वाला कोई आदमी रॉक एंड रोल पर डांस कर रहा हो तो उसे देखकर हैरत में पड़ना स्वभाविक है। ब्रिटेन में एक विकलांग का डांस करना उसे काफी महंगा पड़ गया।
61 वर्षीय टेरेंस ब्रिटिश कल्याण प्रणाली के अंर्तगत विकलांग भत्ता ले रहा था। 1995 में लाभ पाने के लिए जब उसने दावा किया था तब वो वास्तव मे विकलांग था लेकिन 2005 के बाद उसकी हालत सुधर गई और वो पूरी तरह ठीक हो गया ।
यह आदमी गठिया बिमारी से अपंग था लेकिन ठीक होने के बाद भी उसने विकलांग भत्ता लेना चालू रखा। इसे लगभग नौ लाख रूपए के करीब भत्ता मिल चुका है। वो पिछले पांच सालों से सरकार को धोखा दे रहा था।
इस आदमी की पोल तब खुली जब वो एक लाइव डांस शो में नाचता हुआ देखा गया। मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट के जांचकर्ताओं द्वारा इस मामले की पुष्टि की गई है और अगले महीने सरकार को धोखा देने के आरोप में इस आदमी को सजा सुनाई जाएगी।


बड़ा दिलचस्प है घोड़ों का फिल्मी सफर
1872 में कैलिफोर्निया के गवर्नर लीलैंड स्टैनफोर्ड की इस बात पर शर्त लगी कि दौड़ते समय किसी न किसी समय घोड़े के चारों पैर हवा में आ जाते हैं। 25 हजार डॉलर की ये शर्त आज के 5 लाख डॉलर से ज्यादा मायने रखती है।

इसे साबित करने के लिए उन्होंने ब्रिटिश फोटोग्राफर एडविएर्ड मायब्रिज की मदद ली थी। फिर भी उन्हें पांच साल इंतजार करना पड़ा। मायब्रिज पर पत्नी की हत्या का आरोप था और वे साउथ अमेरिका में कहीं छिप गए थे।
1887 में वे अमेरिका लौटे और रेसकोर्स में 12 कैमरे सेट कर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर ली। इस तरह लीलैंड की बात साबित हुई। इसके बाद यही तकनीक फिल्मों में भी आजमाई जाने लगी।


प्रेम दीवानी दादी अम्मा
बुढ़ापे में प्रेम रोग का लगना किसी के लिए कितना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाज विक्टोरिया प्रांत की 81 वर्षीय महिला जुडिथ स्लाडे का किस्सा सुन कर लगाया जा सकता है।

मैडम उम्र केआखरी पड़ाव में एक नौजवान को दिल दे बैठीं और जोश में आकर100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाले हाइवे पर 164 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कार दौड़ाने लगी। फिर क्या था वृद्धा की इस गुस्ताखी पर उसे सजा तो मिलने ही थी सो पुलिस ने उसे धर दबोचा और तेज गाड़ी दौड़ाने की वजह पूछी। इस पर महिला का जवाब था कि वह अपने ब्वॉयफ्रैण्ड से मिलने जा रही थी और जल्दी में स्पीड का ध्यान नहीं रख पाई।
पुलिस ने इस वृद्ध प्रेमदीवानी का खतरनाक ड्राइविंग करने पर लाइसेंस रद्द कर दिया है। बेचारी वृद्धा ने अब कान पकड़ कर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से तौबा कर ली है। उसका कहना है प्यार में अंधी हो कर मैंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है लेकिन अब ऐसा कभी नहीं होगा।

कुत्ते से की जलन तो पहुंच गई जेल
अमेरिका। किसी ने सच ही कहा है इश्क की कोई हद नहीं होती। इस बात को और भी सही साबित करता है कोलोराडो का वह किस्सा जिसमें एक प्रेमिका की जलन ने प्रेमी के कुत्ते तक को नहीं छोड़ा।

दरअसल हुआ कुछ यूँ कि 21 वर्षीय एब्बी टोल को अपने ब्बॉयफ्रैण्ड का कुत्ता रैक्स बिलकुल रास नहीं आत था। इसकी वजह थी कि एब्बी का ब्वॉयफ्रैण्ड उनसे कम अपने कुत्ते से ज्यादा प्यार करता था। अब ब्वॉयफ्रैण्ड की नजरअंदाजी किस प्रेमिका को भाएगी। यानी एब्बी का रैक्स से जलना स्वभाविक था।
इस जलन में एब्बी ने ब्वॉयफ्रैण्ड के प्यारे कुत्ते के पैर बांध कर फ्रीजर में बंद कर दिया। इस गुस्ताखी के पर एब्बी का ब्वॉयफ्रैण्ड तो उससे नाराज हुआ ही साथ ही अमेरिका कोर्ट ने एब्बी को एक बेजुबान जानवर के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप में 18 महीनों तक जेल में चक्की पीसने की सजा भी सुनाई है।
एब्बी को तो प्यार में हद से गुजरना महंगा पड़ा आप भी जरा सोच समझ कर ही इस राह पर चलिएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें