सोमवार, 25 अक्तूबर 2010

लतीफ़े

लतीफ़े
पुलिस (राकेश से)- खबर है कि आपके घर में विस्फोटक सामग्री है।
राकेश - सर खबर तो एक दम पक्की है पर वो अभी मायके गयी हुई है।


एक बच्चे से एक आदमी ने पूछा- बेटे आपके पापा का क्या नाम है?
बच्चा- अंकल अभी उनका नाम नहीं रखा, बस प्यार से पापा-पापा कहता हूं।


संता (बंता से)- आज मैंने एक जान बचाई!
बंता (संता से)- वो कैसे?
संता- मैंने एक भिखारी को पूछा 1000 का नोट दूं, तो क्या करोगे? उसने कहा ख़ुशी से मर जाऊंगा, तो मैंने उसे नोट नहीं दिया और उसे बचा लिया!


पत्नी (पति से)- अगर मैं माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ जाऊं तो आप मुझे क्या दोगे?
पति (पत्नी से)- इसमें पूछने वाली क्या बात है.. धक्का!


रामू- डॉक्टर साहब प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आयेगा?
डॉक्टर- 50 हजार..
रामू- अगर प्लास्टिक हम दें तो।
डॉक्टर (गुस्से से)- तो फिर पिघलाकर चिपका भी लेना..

1 टिप्पणी: