शुक्रवार, 14 जनवरी 2011

संक्रांति का राशियों पर प्रभाव

मेष को धन लाभ, वृष को हानि, मिथुन को लाभ, कर्क को इष्ट सिद्धि, सिंह को धर्म लाभ, कन्या को कष्ट, तुला को सम्मान, वृश्चिक को भय, धनु को ज्ञान वृद्धि, मकर को कलह, कुंभ को लाभ व मीन को संतोषदायक रहेगी।
प्रत्येक राशि वालों के लिए दान देने योग्य वस्तुएँ भी जानें।

मेष- राशि वाले खड़े मसूर सवा पाव लाल गाय को खिलाएँ तो लाभदायक स्थिति में वृद्धि हो।

वृषभ- राशि वाले शक्कर मिले पके चावल सफेद गाय को खिलाएँ तो हानि से बचा जा सकता है।

मिथुन- राशि वाले और अधिक लाभ हेतु गाय को हरा चारा यथाशक्ति खिलाएँ।

कर्क- राशि वाले यथाशक्ति खीर गरीबों को खिलानें से इष्ट सिद्धि में वृद्धि हो।

सिंह- राशि वाले लाल गाय को गुड़ खिलाएँ लाभ होगा।

कन्या- राशि वाले गाय को हरा चारा व खड़े मूँग यथाशक्ति खिलाने से अशुभ फल में कमी हो।

तुला- राशि वाले सफेद गाय को चारा खिलाएँ या किसी गरीब स्त्री को चाँदी की बिछिया दान दें, सम्मान में और वृद्धि पाएँगे।

वृश्चिक- राशि वाले लाल गाय को यथाशक्ति गुड़ मिश्रित खड़े मसूर खिलाएँ कष्ट दूर होंगे।

धनु- राशि वाले यथाशक्ति चने क‍ी दाल पीली गाय को खिलाने से ज्ञान में वृद्धि हो।

मकर- राशि वाले काले उड़द काली गाय को खिलानें से कलह मिटे।

कुंभ- राशि वाले गरीबों में कंबल बाँटे लाभ में वृद्धि होगी।

मीन- राशि वाले पीली गाय को चने की दाल के साथ गुड खिलाएँ तो मन प्रसन्न रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें