शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

हिंदुओं के इष्टदेव राम

हिंदू धर्म में ईश्वर के जिन 10 अवतारों की मान्यता है उनमें से भगवान राम सातवें एवं अत्यंत लोकप्रिय अवतार हैं। संपूर्ण भारत में समान रूप से लोकप्रिय अवतार भगवान श्रीराम अयोध्या के राजा थे।श्रीराम पूर्ण धर्मज्ञ, सत्यप्रतिज्ञ, प्रजाहितरत, यशस्वी, ज्ञान संपन्न, सूरवीर, दूरदृष्टा, भक्ति-तत्पर, शरणागति रक्षक, परम दयालू, प्रजापति, प्रजापालक, तेजस्वी, सर्वश्रेष्ठ गुणधारक, रिपु विनाशक, जीव रक्षा करने वाले, धर्म के रक्षक शास्त्र तत्ववेत्ता, परम प्रतिभावान, सर्वप्रति, परम साधु (सज्जन) सदैव प्रसन्नचित्त, महापंडित, परमज्ञानी एवं विज्ञानी तथा निर्धनों के रक्षक, सज्जनों के सहायक विद्वानों का आदर करने वाले, परमश्रेष्ठ हंसमुख, सुख-दु:ख के सहकर्ता, प्रियदर्शन, सर्वगुणयुक्त व सच्चे पुरुष थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें