शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011

अनोखी परम्परा

दुल्हन छुपकर मारती है दूल्हे को लड्डू!
भारत परंपराओं का देश है। हमारे यहां हर छोटे से छोटे उत्सव से जुड़ी अनेक परंपराएं हैं। हिन्दू धर्म में शादी भी एक उत्सव की तरह होती है। शादी से जुड़ी कुछ परंपराएं ऐसी है जिनका पालन संपूर्ण भारत में किया जाता है। लेकिन कुछ परंपराएं सिर्फ क्षेत्र विशेष में ही निभाई की जाती हैं। उन्हीं में से एक परंपरा है। दुल्हे को लड्डू मारने की रस्म। यह रस्म मुख्यत: उत्तर प्रदेश में और राजस्थान की कुछ जातियों में निभाई जाती हैं।
इस रस्म में जब दूल्हा तोरण मारकर अंदर घर या जहां शादी समारोह आयोजित किया जाता है। वहां प्रवेश करता है तो दुल्हन अपनी सहेलियों के समुह में छुपकर आती है और चुपके से दूल्हे को लड्डू मारती है। इस रस्म को किए जाने का कारण यह है कि दुल्हन हमेशा अपने पति से मधुर व मीठा व्यवहार करेगी। यदि पति कोई ऐसा व्यवहार या बात करेगा जो उसे पसंद नहीं हो तब भी वह अपनी बात धैर्य के साथ मीठी वाणी में बोलेगी। हमेशा दोनों के रिश्ते में प्रेम व मिठास बनी रहे। इसी भावना के साथ इस रस्म का निर्वाह किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें