रविवार, 6 मार्च 2011

कौन सी महिलाएं हैं आपकी राशि के लिए सबसे अच्छी?

हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, यह कहावत तो जितनी पुरानी है उतनी ही सटीक भी। महिलाएं केवल जीवन साथी के रूप में ही नहीं, मां, बहन, दोस्त या बॉस के रूप में भी हमारे जीवन में सहयोगी साबित हो सकती हैं।आइए जानते हैं कि आपके लिए किस राशि की महिलाएं सबसे ज्यादा लकी साबित होती हैं।
मेष- इस राशि के लड़कों की प्रकृति कुछ उग्रता लिए होती है। ये कुछ जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लिए तुला राशि की जीवन संागिनी सबसे अच्छी होती है। तुला राशि की महिलाएं शांत स्वभाव की होती हैं। ये कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय कभी जल्दबाजी में नहीं लेती। मेष राशि वालों के लिए तुला राशि की मित्र महिलाएं सहयोग करने वाली और हमेशा साथ निभाने वाली होती हैं।
वृष- वृष राशि वाले शांत प्रकृति के होते हैं। इनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी होती है इसलिए इनके लिए वृश्चिक राशि की महिलाएं लाभदायक होती हैं जीवन के हर कदम पर साथ चलने के लिए इस राशि वाले लड़कों के लिए वृश्चिक राशि की जीवनसाथी उपयुक्त होती हैं। इस राशि की मित्र वृष राशि वाले लड़कों से जीवनभर अच्छी दोस्ती निभाती हैं।
मिथुन- धनु राशि की महिलाएं मिथुन राशि वालों को गलत रास्ते पर जाने से रोकती हैं। धनु राशि की लड़कियां इस राशि वालों से हमेशा सच्ची दोस्ती निभाती हैं। मिथुन राशि वाले लड़के बुद्धिमान हाते हैं। इनकी श्रेष्ठ जीवनसंगिनी धनु राशि वाली होती हैं। धनु राशि वाली महिलाएं इस राशि वाले लोगों के लिए बेहतर साथी साबित होती हैं।
कर्क- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है और इस राशि के लड़के अच्छा और मीठा बोलने वाले होते हैं। मकर राशि की महिलाएं और लड़कियां कर्क राशि के लड़कों से बहुत अच्छी तरह रिश्ते निभाती हैं चाहे वो मां, भाभी, बहन या फ्रेंड हो। इस राशि की महिलाएं हमेशा सच्चे दिल और दिमाग के साथ रिश्ते निभाती हैं।
सिंह- इस राशि के लड़के आत्मविश्वास से भरे होते हैं लेकिन इन्हें बहुत गुस्सा आता है। इनके जीवन में कुंभ राशि की महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये शांत स्वभाव की होती हैं। इस राशि वालों के लिए कुंभ राशि की महिलाओं द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होते हैं।
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए वृष राशि की महिलाएं और लड़कियां शुभ होती है। इस राशि के लोगों को वृष राशि की लड़कियों और महिलाओं से अच्छा सहयोग तो मिलता ही है साथ ही इस राशि की महिलाओं से कन्या राशि वाले लोग भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। वृष राशि की लड़कियां इस राशि के लड़कों को जल्दी ही आकर्षित कर लेती हैं।
तुला- तुला राशि वाले लड़के मेष राशि की लड़कियों से प्रभावित होते हैं। इस राशि के लड़के सम मस्तिष्क वाले होते हैं और मेष राशि की महिलाएं-लड़कियां खुद को बदल कर इस राशि वालो को सहयोग करती हैं।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों में आत्मविश्वास कुछ कम होता है क्योंकि वृश्चिक राशि वालों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ होता है। वृष राशि वालों के लिए चंद्रमा शुभ फल देने वाला होता है इसलिए वृष राशि की महिलाएं अपने शुभ चंद्र प्रभाव से मां, भाभी, बहन या एक अच्छी दोस्त क रूप में इस राशि वालों का मनोबल और विश्वास बढ़ाती हैं।
धनु- इस राशि के लोग स्त्री पक्ष को अधिक महत्व देने वाले होते है। जीवन के प्रति धनु राशि और मिथुन राशि वालों का नजरीया एक जैसा होता है। इस राशि के लोगों को मिथुन राशि की महिलाएं बहुत सहयोग करती है। मिथुन राशि की महिलाएं इस राशि वालों के लिए समर्पित भाव रखती हैं चाहे वो जीवनसाथी, मां या कोई दोस्त हो।
मकर - मकर राशि वाले स्वभाव से कुछ कठोर होते हैं। मकर राशि वालों को भावनात्मक सहयोग और मानसिक सहयोग कर्क राशि की महिलाएं देती हैं। कर्क राशि की महिलाएं जीवन की हर परिस्थिति में इस राशि वालों का साथ देती हैं।
कुंभ- सिंह राशि की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में इस राशि वालों के साथ रहती हैं। सिंह राशि की महिलाएं अपने भाग्य से इस राशि वालों का भाग्योदय भी करती हैं। इस राशि की महिलाओं का कुंभ राशि के जातकों से गहरा आत्मीय संबंध होता है। एक अच्छी बहन और दोस्त का रिश्ता निभाते हुए ये महिलाएं इस राशि के जातकों को उन्नति के रास्ते पर सहयोग तो करती ही हैं साथ ही सफलता के लिए इनके मन में विश्वास भी पैदा करती हैं।
मीन - मीन राशि वालों के जीवन में कन्या राशि की महिलाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती है कन्या राशि की महिलाएं इस राशि वालों के लिए लकी साबित होती है। उनके सब काम पूरे होने लगते हैं। मीन राशि वालों को अच्छे दोस्त और बहन के रूप में कन्या राशि की महिलाएं सहयोग करती हैं। जीवन में सही रास्ते पर चलाती है।
(www.bhaskar.com)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें