शुक्रवार, 11 मार्च 2011

शनि के लिए काले कपड़ों का दान क्यों करें?

शनि एक ऐसा ग्रह या देवता है जिसके कुप्रभाव से सभी भली भांति परिचित हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सामान्यत: सभी कई प्रकार के प्रयत्न करते हैं। मूल रूप से ऐसा माना जाता है शनिवार के लिए शनिदेव को तेल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा ज्योतिष में कई और उपाय भी बताए गए हैं शनि को मनाने के। शनि को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़ों का दान भी किया जाता है।
ज्योतिष के अनुसार शनि को न्याय का देवता माना जाता है। जाने-अनजाने में हमारे द्वारा किए गए सभी पापों का फल शनि देव हमें अवश्य देते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। बुरे कर्मों का फल शनि द्वारा साढ़े साती और ढैय्या में दिया जाता है। जिसके प्रभाव से व्यक्ति को कई दुख और कष्ट भोगने पड़ते हैं। इन कष्टों और दुखों के प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव की पूजा की करने के साथ ही कई प्रकार के दान करने होते हैं।
शनि को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़ों का दान किसी जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को किया जाता है। शनि श्याम वर्ण हैं और उन्हें काला रंग अति प्रिय है। उनका वेश भी काला ही है। उन्हें काले रंग की हर वस्तु विशेष प्रिय है। अत: उनके निमित्त काले वस्त्रों का दान किया जाता है। शनि देव गरीब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए किसी गरीब व्यक्ति को ही काले कपड़ों का दान दिया जाता है।
www.bhaskar.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें