रविवार, 13 मार्च 2011

बच्चा पैदा होते ही गधे जैसा रेंकने लगा!

शिशुपाल का कृष्णजी के प्रति ऐसा व्यवहार देखकर भीम को बहुत गुस्सा आया। भीम गुस्से में शिशुपाल को मारने के लिए उठे। लेकिन उसे भीष्म पितामह ने रोक लिया। भीष्मपितामह भीम को समझाने लगे।
उन्होंने भीम से कहा हे भीम ये शिशुपाल चेदिराज के वंश में पैदा हुआ, तब इसकी तीन आंखें थी और चार भुजाएं थी। पैदा होते ही वह गधों के समान रेंकने लगा था। उसकी यह दशा देखकर उसके सारे रिश्तेदार डर गए। सभी रिश्तेदारों ने उसे त्यागने का विचार बनाया। तभी आकाशवाणी हुई कि तुम्हारा पुत्र बड़ा बलवान होगा। इससे डरो मत, निश्चिंत होकर इसका पालन करो।
यह सुनकर उसकी माता के मन को शांति हुई। उन्होंने कहा आप जो भी हों जिसने मेरे पुत्र के भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की है वे कृपा करके यह भी बताएं कि इसकी मौत किसके हाथों होगी। तब आकाशवाणी ने दुबारा कहा- जिसकी गोद में जाने पर तुम्हारे पुत्र की दो अधिक भुजाएं गिर जाएं और तीसरा नेत्र गायब हो जाए उसी के हाथों तुम्हारे पुत्र की मौत होगी। उस समय शिशुपाल के विचित्र रूप का समाचार सुनकर पृथ्वी के अधिकतर राजा उसे देखने के लिए आने लगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें