शनिवार, 5 मार्च 2011

लक्ष्मी को पसंद है ऐसा इंसान और घर

बोल, कर्म और व्यवहार के गुण-दोष व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक जीवन पर असर डालते हैं। जिससे रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं, खान-पान या व्यवहार में भी बदलाव आता है। इससे व्यक्ति कुछ वस्तु या व्यक्तियों को पसंद या नापसंद करने लगता है। लेकिन कोई ऐसा भी है, जिसका साथ हर व्यक्ति हमेशा चाहता है और पसंद करता है। जानते हैं वह कौन है और वह भी किस व्यक्ति को पसंद या नापसंद करता है -
वह है लक्ष्मी यानी धन। धर्म और व्यवहार दोनों ही नजरिए से धन जीवन में सुखों को पाने का जरिया है। धर्म के नजरिए से धन जीवन, यश, सम्मान और स्वास्थ्य को बढ़ाने और कायम रखने वाला होता है। लेकिन हिन्दू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति या घर में लक्ष्मी को लाने और बनाए रखने के लिए कुछ बातें बहुत अहम हैं।
धर्म शास्त्रों में लिखी यह बात इस ओर संकेत भी करती है -
भव क्रियापरो नित्यम्।
जिसका सरल शब्दों में मतलब है कि व्यक्ति को हमेशा कर्म यानी मेहनत, सेवा या काम करते रहना चाहिए। क्योंकि धन पाना या कमाना बिना कार्य के संभव नहीं। यहां तक कि अगर किसी कारण से धन हानि भी हो जाए तो मेहनत या उद्योग द्वारा फिर से पाया जा सकता है।
यही नहीं शरीर, मन और विचारों की पवित्रता से घर-परिवार का वातावरण स्वच्छ बनाए। क्योंकि बुरे कामों से लाया गया धन या आलस्य घर के माहौल में अशांति और कलह पैदा करता है, जो शास्त्रों के मुताबिक लक्ष्मी को नापसंद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें