मंगलवार, 8 मार्च 2011

रिश्ते कैसे निभाती हैं महिलाएं?

पत्नी से बेटी तक
परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका हमेशा बहुत महत्वपूर्ण रही है। एक महिला अपने जीवन में कई तरह की जिम्मेदारियों को उठाती है। पत्नी से लेकर मां तक और बहन से लेकर बेटी तक उसकी कई भूमिकाएं होती हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि की महिलाएं अपनी भूमिका कैसे निभाती हैं।
मेष- इस राशि की महिलाएं उग्र स्वभाव की होती हैं। सोचे हुए हर काम को पूरा करना इनकी प्रकृति होती है। इनका राशि स्वामी मंगल होने के कारण ये प्रशासन और सेना से जुड़ी होती है। इनका जीवन कुछ संघर्ष भरा होता है।
पत्नी- इस राशि की महिलाएं अपने पति को सहयोग देने वाली होती हैं लेकिन अनुशासन प्रिय हाने के कारण इनकी अनबन होती रहती है।
मां- इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों को लेकर बेहद सतर्क और अच्छी देखभाल करने वाली होती हैं।
दोस्त- इस राशि की महिला दोस्त अपने साथी पर अधिकार जताने वाली और लंबे समय तक साथ निभाने वाली होती है।
बहन- बहन के रूप में इस राशि की महिलाएं आपने भाइयों के लिए बाहर से कठोर लेकिन अंदर से नर्म होती हैं।
बेटी - मेष राशि की बेटियां अपने माता पिता की सलाह से कार्य करने वाली होती हैं।
वृष- वृष राशि की महिलाएं स्थिर सोच वाली होती हैं। इनके जीवन में निर्णय अनिश्चतता भरे तो होते हैं लेकिन ये अपने निर्णयों पर अडिग रहती हैं। इस राशि की महिलाएं घरेलू होती हैं और अच्छी गृहिणी के रूप में घर चलाती हैं। इनका जीवन सामान्य होता है।
पत्नी- इस राशि की महिलाएं अपने पति के लिए समर्पित भाव रखने वाली होती हैं।
मां- मां के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने वाली और सहयोग करने वाली होती हैं।
दोस्त- इस राशि की दोस्त अपने साथियों के निर्णयों का सम्मान करने वाली होती हैं। दोस्तों के लिए ये समर्पित भाव रखने वाली होती हैं।
बहन- इस राशि महिलाएं अच्छी बहन होने के नाते भाइयों का सहयोग करती हैं लेकिन गलत रास्ते पर चलने वाले भाइयों का साथ कभी नहीं देती।
बेटी- इस राशि की बेटियां अपने निर्णय खुद लेती हैं। कभी-कभी माता-पिता के निर्णय इनके लिए कोई मायने नहीं रखते।

मिथुन- मिथुन राशि की महिलाएं द्विस्वभाव वाली होती हैं। ये स्वयं में उलझी रहती हैं। इनका राशि स्वामी बुध होने के कारण ये लेखन क्षेत्र से जुड़ी हुई होती हैं। इनके जीवन में कई उतार चढ़ाव भी आते हैं।
पत्नी- पत्नी के रूप में इस राशि की महिलाएं बहुत अच्छी जीवनसंगिनी होती हैं। अपने जीवनसाथी को हर तरह से खुश रखने वाली होती हैं।
मां- एक मां के रूप में इस राशि की महिलाओं का जीवन अपने बच्चों के लिए समर्पित होता है।
दोस्त- इस राशि की महिला मित्र अपने अन्य मित्रों से सम्मान एवं सहायोग की अपेक्षा रखती है। साथ ही बुरे वक्त में जब कोई साथ नही देता तब इस राशि की महिलाएं अपनी दोस्ती निभाती हैं।
बहन- अपने भाइयों की गलतियों को बार बार अनदेखा कर देना इस राशि की महिलाओं का स्वभाव होता है।
बेटी- अपने माता पिता के लिए पूर्ण समर्पित भाव इस राशि की बेटियों में होता है।
कर्क- कर्क राशि की महिलाएं भावुक और सकारात्मक विचारों वाली होती हैं। हर काम को सलिके से करना इनकी आदत होती है। इनका करियर ज्यादा ऊंचाइयों तक नहीं जाता लेकिन ऐसी महिलाएं आर्दश जीवन व्यतित करती हैं।
पत्नी- अपने जीवनसाथी को भावनात्मक और वैचारिक सहयोग देना इनके स्वभाव में होता है।
मां- इस राशि की माताएं अपने बच्चों को हमेशा शांति और अमन की शिक्षा देती हैं। शांति पूर्ण जीवन इनकी प्रकृति में होता है।
दोस्त- कर्क राशि की महिला मित्र अपने अन्य मित्रों से पूरी इमादारी के साथ रिश्ते निभाती हैं।
बहन- इस राशि की बहनें सौम्य स्वभाव की होती हैं। अपने भाइयों से इन्हें विशेष स्नेह होता है और ये उनसे विशेष अपेक्षाए भी रखती हैं।
बेटी- कर्क राशि वाली बेटियों को अपनी माता से विशेष स्नेह होता है। अपनी मां के निर्णयों से बढ़ कर इनके लिए कुछ नहीं होता ।
सिंह- इस राशि की महिलाएं स्वाभिमानी और अपने सम्मान को लेकर बहुत ही सावधान रहती हैं। इस राशि की महिलाओं को प्रशासन में उच्च पद प्राप्त होता है। राशि स्वामी सूर्य के कारण ये जीवन में उन्नति करती हैं।
पत्नी- एक आदर्श पत्नी के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी के साथ कदम मिला कर चलती हैं।

मां- सिंह राशि की माताएं अनुशासन प्रिय होती है। अपने बच्चों की छोटी से छोटी गलती भी इनको बड़ी लगती है।
दोस्त- इस राशि की महिलाओं की दोस्ती सिद्धांतों पर चलती है और दोस्ती में अपने सिद्धांतों से बढ़कर इनके लिए कुछ भी नही होता है।
बहन- इस राशि की बहनें किसी भी काम के लिए अपने भाइयों पर कभी निर्भर नहीं रहती हैं।
बेटी- सिंह राशि की बेटियां अपने जीवन और कार्य में अपने माता-पिता का हस्तक्षेप नहीं चाहती। इस राशि की बेटियां अपने निर्णय स्वयं लेने वाली होती हैं।
कन्या- यह राशि बुध की है इसलिए इस राशि की महिलाओं पर बुध का विशेष प्रभाव होने से ये अच्छा और मीठा बोलने वाली होती हैं। इस राशि की महिलाएं अच्छी वक्ता होती हैं। इनके जीवन में कई परेशानियां आती हैं लेकिन अपनी बुद्धि के उपयोग से ये सभी परेशानियों का हल निकाल लेती हैं।
पत्नी- बुद्धि के उपयोग से मीठा बोलकर इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी को मोहित कर लेती हैं। अपने वैवाहिक जीवन में गलतफहमी नहीं होने देतीं।
मां- कन्या राशि की माताएं अपने बच्चों से अधिक अपेक्षा नहीं रखती। इस राशि की माताएं अपने बच्चों की स्वतंत्रता का विशेष ध्यान देती हैं।
दोस्त- इस राशि की महिला मित्र अपनी दोस्ती को पूरी तरह निभाती हैं।
बहन- इस राशि की बहनों का अपने भाइयों से तालमेल कुछ कम बैठता है।
बेटी- कन्या राशि की बेटियां बुध से प्रभावित होती हैं। ये माता-पिता को अपने भाग्य से प्रसिद्धि दिलाती हैं।
तुला- इस राशि की महिलाओं को विलासिता भरी जिंदगी पसंद होती है। सौंदर्य सामग्री और शुक्र देव से प्रभावित इस राशि की महिलाओं का जीवन सुख सुविधाओं से भरा होता है। ये कुशल गृहिणियां होती हैं।
पत्नी- पत्नी के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी को हर तरह का सुख देती हैं।
मां- इस राशि की माताएं अपने बच्चों की सुख सुविधाओं पर विशेेष ध्यान देती हैं।
दोस्त- दोस्त के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने दोस्तों को भावनात्मक सहयोग देती हैं।
बहन- अपने भाइयों के प्रति अतिमहत्वाकांक्षी होना इस राशि वाली महिलाओं का स्वभाव होता है।
बेटी- इस राशि की बेटियां अपने माता पिता के लिए अपने जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय भी बदल देती हैं।
वृश्चिक- दृढ़ इच्छा शक्ति वाली इस राशि की महिलाओं का करियर समाज सेवा से जुड़ा होता है। इनके जीवन में परेशानियों के कारण कई बदलाव आते हैं।
पत्नी- पत्नी के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने पति के भाग्य को अपने भाग्य से चमकाती हैं।
मां- इस राशि की माताओं का व्यवहार अपने बच्चों के लिए बाहर से जितना कठोर होता है उतना ही अंदर कोमल होता है।
दोस्त- इस राशि की महिला मित्र अपनी शर्तों पर दोस्ती निभाने वाली होती हैं। इनकी दोस्ती लंबे समय तक नहीं रहती।
बहन- इस राशि की बहनें अपने भाइयों के लिए भाग्यशाली होती हैं। भाइयों के सारे काम इनकी सहायता से ही पूरे होते हैं।
बेटी- इस राशि की बेटियां कुछ जिद्दी स्वभाव की होती हैं। इस आदत की वजह से कभी-कभी माता-पिता के लिए परेशानियां हो जाती हैं।
धनु- गुरु ग्रह के प्रभाव से इस राशि की महिलाएं आध्यामिक होती हैं। ये अच्छी शिक्षिका और विद्या के क्षेत्र में किसी ऊचें पद पर होती हैं।
पत्नी- धनु राशि की महिलाएं अपने पति के लिए समर्पित भावना रखने वाली होती हैं।
मां- इस राशि की माताएं संस्कारवान होती है जो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने में विश्वास रखती हैं। बच्चों के पालन पोषण सकारात्मक सोच के साथ करती हैं।
दोस्त- अपने दोस्तों के प्रति समर्पण की भावना इस राशि की महिलाओं को सबसे अलग बनाती है।
बहन- इस राशि की बहनें अपने भाइयों के पक्ष में रहती हैं और इनका अपने भाई से बहुत स्नेह होता है। इस राशि की महिलाएं अपने भाई के बारे में नकारात्मक शब्द नहीं सुन सकतीं।
बेटी- माता पिता से मिले संस्कारों से इस राशि की बेटियंा जहां भी जाती हैं, अपने माता पिता का नाम रोशन करती हैं।
मकर- मकर राशि की महिलाएं स्वभाव से कुछ रूखा बोलने वाली होती हैं। राजनीति और जनता से जुड़े कार्यों से इनको मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। इनका जीवन में समरसता नही होती। प्राय: इनका जीवन संघर्ष पूर्ण होता है।
पत्नी- एक न्याय प्रिय आदर्श पत्नी के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने पति को गलत निर्णयों से बचाती हैं।
मां- मकर राशि की माताएं पूरे परिवार को एक सूत्र में बांध कर रखती है और विपरीत परिस्थितियों में परिवार को बिखरने से बचाती हैं।
दोस्त- इस राशि की महिलाएं मूडी होती हैं। कभी कभी भावनाओं को नहीं समझ पाती।
बहन- इस राशि की बहनें अपने भाइयों के जीवन में कम ही हस्तक्षेप करती हैं लेकिन मौन रह कर उनकी हर संभव मदद करती हैं।
बेटी- इस राशि की बेटियां अपने स्वभाव से माता-पिता को कुछ परेशान तो कर देती हैं लेकिन कर्म प्रधान होने के कारण अपने अच्छे कार्यों से उनका नाम रोशन करती हैं।
कुंभ- कुंभ शनि देव की राशि होने के कारण इस राशि की महिलाएं भावनात्मक रूप से आसानी से नहीं जुड़ पातीं। ऐसी महिलाएं समाज सेवा में कोई ऊंचा पद प्राप्त करती हैं। इनका जीवन एक सा नहीं होता। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
पत्नी- इस राशि की जीवनसंगिनी रूखे स्वभाव की और मुंहफट होती है। पति को शिकायत रहती है लेकिन हमेशा विपरीत परिस्थितियों में पति का साथ देती हैं।
मां- इस राशि की माताओं को सत्य बहुत प्रिय होता है। अपने बच्चों द्वारा बोला गया छोटा सा झूठ भी इन्हें बर्दाश्त नहीं होता।
दोस्त- दोस्तों के लिए सब कुछ कर जाना इस राशि की महिला मित्रों की विशेषता होती है।
बहन- इस राशि की बहनें खुद पर विश्वास रखने वाली होती हैं। ये अपने भाइयों से अपेक्षाएं नहीं रखती।
बेटी- इस राशि की बेटियां अपनी इच्छानुसार कार्य करने वाली होती हैं। कभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लेती जिससे माता पिता के सम्मान को ठेस पहुंचे।

मीन- स्वभाव से धार्मिक और संस्कारवान महिलाओं पर गुरु का विशेष प्रभाव होता है। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि की महिलाएं बहुत उन्नति करती हैं। इनका जीवन सुखमय होता है।
पत्नी- इस राशि की जीवनसाथी शांति पूर्ण जीवन जीने वाली और हर परिस्थितियों में समझौता करने वाली होती हैं।
मां- मां के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने पूरे दायित्व निष्ठा के साथ निभाती हैं साथ ही परिवार में सामंजस्य बनाए रखती हैं।
दोस्त- मीन राशि की महिला मित्र अपने दोस्तों के लिए त्याग की हर सीमा भी पार कर सकती हैं। ये अपनी तरफ से दोस्ती में कोई कमी नहीं छोड़ती।
बहन- अपने भाइयों को लेकर इस राशि की महिलाएं बहुत भावुक होती हैं। मीन राशि की बहनें अपने भाइयों के भाग्योदय में सहायक होती हैं।
बेटी- इस राशि की बेटियां अपने माता पिता का भाग्योदय करने वाली होती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें