शनिवार, 16 जुलाई 2011

इन 10 बातों को कभी न भूलें...

गर चाहते हों लंबी और सफल जिंदगी!!
जिंदगी में चाहे कितनी भी कठिनाइयां और तकलीफें उठाना पड़ें, लेकिन हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वह एक लंबी उम्र जीये। अपने सपनों, इच्छाओं और लक्ष्यों को पूरा करने के लिये हर किसी को ज्यादा से ज्यादा समय यानी लंबी उम्र की चाहत होती है। लंबी उम्र की चाह रखने वाले इंसान को किन-किन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिये आइये जानते हैं...

1. आलसी और भोगी इंसान लम्बी आयु नहीं पाता, इसीलिये जो व्यक्ति लंबी उम्र जीना चाहता हो तो उसे
संयम और सदाचार से रहना चाहिये।
2. संयम और परिश्रम से आयु की वृद्धि होती है और बुरे लक्षणों का नाश होता है।
3. जो व्यक्ति नास्तिक, क्रियाहीन, गुरु और शास्त्र की आज्ञा का उल्लंघन करने वाले, धर्म को न जानने वाले,
दुराचारी, शीलहीन, धर्म की मर्यादा को भंग करने वाले तथा दूसरे वर्ण की स्त्रियों से संपर्क रखने वाले हैं,
वे अल्पायु होते हैं और मरने के बाद नरक में पड़ते हैं।
4. जो सदैव अशुद्ध व चंचल रहता है, नाखुन चबाता है, उसे लंबी उम्र प्राप्त नहीं होती।
5. ईष्र्या करने से, सूर्योदय के समय और दिन में सोने से आयु घटती है।
6. प्रतिदिन सूर्योदय से एक घंटा पहले जागने वाले की उम्र बढ़ती है।
7. सुबह सोकर उठने के बाद पहले माता-पिता, आचार्य तथा गुरुजनों के चरण स्पर्श करने से इंसान की
आयु बढ़ती है।
8. सुबह नहाने के बाद प्रात:कालीन संध्या करे। जो प्रात:काल की संध्या करके सूर्य के सम्मुख खड़ा
होता है उसकी आयु और धन-समृद्धि की वृद्धि होती है।
9. सूर्योदय के समय ताँबे के लोटे में सूर्य भगवान को जल(अघ्र्य) देने और सूर्य नमस्कार करने से भी आयु बढ़ती है।
10. नियमित रूप से आसन-प्राणायाम और हल्का-फुल्का व्यायाम करने वाले की उम्र बढ़ती है।
www.bhaskar.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें